Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्कूल पाठ्यक्रम में नशामुक्ति (ड्रग डी-एडिक्शन) से जुड़े पाठ शामिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्कूलों में एंटी-ड्रग गाइडेंस और काउंसिलिंग कमेटियां बनाएगी और 'ड्रग-फ्री स्कूल' अभियान भी चलाएगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों को साइबर फ्रॉड और नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को NEP 2020, RTE के तहत 35 लाख छात्रों को मिलने वाले लाभ, आधार ऑथेंटिकेशन, 'पवित्र' शिक्षक भर्ती पोर्टल और PM SHRI स्कूलों की प्रगति की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। फडणवीस ने कहा कि राज्य के प्रयासों से NCERT की किताबों में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को ज्यादा जगह मिली है। उन्होंने इसे और विस्तृत करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि SSC, CBSE, ICSE और IB बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाना और मराठी में परीक्षा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… केरलम के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में 'नो-स्मोकिंग' का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की। केरलम के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। STF अफसर ने कहा, "मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने की तैयारी:प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे, थाने में देनी होगी जानकारी; 4 दिन पहले 2 की हत्या हुई थी
    Next Article
    खबर हटके-लाइव टीवी शो पर एंकर सोई:चॉकलेट की खेती छोड़ी तो 20 साल जेल; जुड़वा भाइयों की जुड़वा बहनों से शादी, पादरी भी जुड़वा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment