Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुख्य चुनाव आयुक्त का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा टला, मंदिर और वॉटरफॉल जाना था

    8 hours ago

    1

    0

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा टाल दिया गया है। दौरे में ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाना था। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी लेटर के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि घोषित किया गया था और उनके लिए जरूरी प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी। लेटर में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से दौरा टाल दिया गया है। नई तारीख बाद में बताई जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… केंद्र ने बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया केंद्र सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। 1992 बैच के बंगाल कैडर के IPS अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को 16 मार्च को विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल का DGP और IGP नियुक्त किया गया था। उन्हें अप्रैल में पहली बार 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें 30 अप्रैल को रिटायर होना था। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गुप्ता का कार्यकाल 31 अक्टूबर के बाद 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद 54 दिन पहले खत्म, पर सत्र खत्म नहीं हुआ:37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; विशेष सत्र की अटकलें; 13 अगस्त से अनिश्चितकाल तक स्थगित
    Next Article
    IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं:पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार; साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment