Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के 4 सदस्य गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास PLA के 2 कैडर पकड़े गए। वहीं इम्फाल ईस्ट में PLA के एक 46 साल के सदस्य को नए कैडर भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कार्रवाई में थौबल जिले से प्रीपेक-प्रो के कैप्टन को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उस पर बिष्णुपुर के 4 किशोरों को संगठन में भर्ती कर म्यांमार भेजने का आरोप है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के MRPL रिफाइनरी में धमाका, एक की मौत; 8 घायल, दो अधिकारियों पर FIR कर्नाटक के मंगलुरु में MRPL ऑयल रिफाइनरी में बुधवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 30 साल के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर मनीष करकेरा की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है। MRPL के मुताबिक, करीब 12 बजे क्रोकर हाइड्रोट्रीटर यूनिट में हाई प्रेशर वाला कोल्ड सेपरेटर फट गया, जिससे आग लग गई। फायर टीम ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। धमाके का असर आसपास के इलाकों में भी दिखा। कई घरों में दरारें आईं, खिड़कियों के शीशे टूटे और सामान गिर गया। एक चर्च की छत की टाइलें भी टूट गईं। मामले में सुरथकल पुलिस ने यूनिट के हेड और MRPL मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने BNS की धारा 287, 125(b) और 106 के तहत केस दर्ज किया है। बेंगलुरु में कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों में हुआ था झगड़ा बेंगलुरु में बुधवार को दो गुटों के विवाद में 19 साल के कॉलेज छात्र योगेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। योगेश नगरभवी के एक निजी कॉलेज में B.Com फर्स्ट ईयर का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, योगेश को उसका एक दोस्त कॉलेज से बाहर बुलाकर ले गया। बाहर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, इसी दौरान एक छात्र ने चाकू से योगेश पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना में 4-5 लोगों के शामिल होने का शक है। अभी एक आरोपी की पहचान हुई है और बाकी की तलाश जारी है। आसाराम को पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम जमानत नहीं, गुजरात हाईकोर्ट ने वीडियो कॉल की इजाजत दी गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 83 वर्षीय बीमार पत्नी से मिलने के लिए 20 दिन की अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट और डॉक्टरों की राय के आधार पर फैसला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी को 2-3 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। हालांकि, कोर्ट ने वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED का आरोप-यासीन मलिक समेत 7 को पाकिस्तान से फंडिंग:हवाला के जरिए करीब 9 करोड़ आए; NIA कोर्ट बोली- सभी पर आरोप तय हों
    Next Article
    खबर हटके- डायनासोर से भी पुराना जीव मिला:बिना हेलमेट कार चलाने पर 5 हजार लोगों का चालान; कुत्तों की पूल पार्टी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment