Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में कुकी और नगा समूहों ने 14-14 बंधकों को रिहा किया, 6 अब भी लापता

    10 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में बढ़ते तनाव के बीच कुकी और नगा पक्षों ने 28 बंधकों को रिहा कर दिया है। यह रिहाई यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC), विभिन्न सिविल सोसाइटी संगठनों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार सुबह हुई। दोनों पक्षों से 6 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सिविल सोसाइटी सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने 14-14 लोगों को छोड़ा है। नगा पक्ष की ओर से इरेंग लियांगमई गांव और सेनापति जिले के आसपास हिरासत में रखे गए पुरुषों और महिलाओं समेत 14 लोगों को रिहा किया गया। वहीं कुकी पक्ष ने भी 14 लोगों को छोड़ा, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं कथित तौर पर लेइलोन वैफेई गांव में हिरासत में थीं। इसके अलावा डिमापुर स्थित सेल्सियन प्रोविंशियल ऑफिस से जुड़े दो लोगों को भी छोड़ा गया, जिन्हें सापरमेइना इलाके में रोके जाने की बात सामने आई थी। हालांकि लेइलोन वैफेई गांव में कथित तौर पर हिरासत में रखे गए छह पुरुषों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य लोग भी अभी हिरासत में हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट में बम की खबर, धमकी भरा मेल मिला, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आने वाली लुफ्थांसा की एक फ्लाइट के संबंध में बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। मेल में दावा किया गया था कि फ्लाइट एलएच-754 में बम लगाया गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले ही उसमें विस्फोट कर दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल शुरू किए गए। प्लेन की लैंडिंग के बाद उसकी जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत, पोंडा बायपोल में उम्मीदवार थे गोवा कांग्रेस के नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई, जब भाटीकर (38) कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक भाटीकर किसी काम से गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर करमल घाट पर उतरे थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें तुरंत गोवा के धरबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाटीकर पोंडा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जिसे हाईकोर्ट के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया था। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) के जरिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जो अभी लंबित है। महाराष्ट्र सरकार ने डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड किया, रेप के आरोपी अशोक खरात से कनेक्शन था महाराष्ट्र सरकार ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के साथ संबंधों के आरोप में एक डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों पर की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई है। गुरुवार को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) में तैनात डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे-पाटिल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि उनके खरात के साथ संबंध हैं। इससे पहले मार्च में, महाराष्ट्र सरकार ने भांडे-पाटिल को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया था। मणिपुर हिंसा- जांच कमेटी को रिपोर्ट जमा करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय मिला केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक जांच आयोग को 2023 की मणिपुर हिंसा की जांच पर अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए छह महीने का और विस्तार (20 नवंबर तक) दिया। इस हिंसा में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। तीन सदस्यों वाले इस पैनल की अध्यक्षता अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान कर रहे हैं। यह पैनल 4 जून, 2023 को पूर्वोत्तर राज्य में मई में भड़की जातीय हिंसा के बाद बनाया गया था। कर्नाटक: नाबालिगों से छेड़छाड़ और CSAM कंटेंट अपलोड करने के आरोप में दो गिरफ्तार कर्नाटक के बेंगलुरु में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और उसे ऑनलाइन अपलोड किया। आरोपियों की पहचान चित्रदुर्ग जिले के रहने वाले किरण कुमार (29) और शिवमोग्गा जिले के रहने वाले आदित्य (20) के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं:लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत
    Next Article
    केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment