Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:नासिक में आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा की मौत, खाने-पानी की जांच कराई गई

    6 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नासिक में विसापुर सरकारी आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा कश्मीरा शंखे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले खाने और पानी की जांच कराई गई। सहायक कलेक्टर और कलवण की जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी कश्मीरा शंखे ने बताया कि स्कूल में खाना एक केंद्रीय रसोई से आता है, जहां से 17 स्कूलों में भोजन भेजा जाता है। जांच के दौरान किसी भी स्कूल के रिकॉर्ड में दूषित खाने का सबूत नहीं मिला। अधिकारी के मुताबिक, स्कूल के पानी और खाने के सैंपल भी जांचे गए। दोनों की रिपोर्ट संतोषजनक मिली है। शुरुआती जांच में छात्रा की मौत का कारण दूषित खाना या पानी सामने नहीं आया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरलम में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 लोगों की मौत केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार रात एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपमंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। कार में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। स्थानीय लोगों, दमकलकर्मियों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। सभी शव त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार, कार तमिलनाडु नंबर की थी और गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली में लड़की से दोस्ती के विवाद में 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़ाए दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्कूल से घर लौट रहे 15 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात गुरुवार दोपहर हुई। तीन नाबालिगों ने छात्र और उसके दोस्तों को रोका था। विवाद स्कूल की एक लड़की से उसकी दोस्ती को लेकर हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। बेंगलुरु में कर्ज के लिए महिला का अपहरण, 4 दिन बंधक बनाकर पीटा बेंगलुरु में 30 साल की महिला ने चार लोगों पर अपहरण, मारपीट और चार दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने करीब दो साल पहले 1.50 लाख रुपए उधार लिए थे। किस्त नहीं चुकाने पर आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर 11 लाख रुपए मांगे और नाबालिग बेटे के साथ कुंबलगोडु ले गए। महिला का आरोप है कि उसे पीटा गया और निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। 31 अगस्त को पुलिस ने उसे घर से बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने नाजथ बेगम, रेशमा बानू, सुहेल और सैफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उद्धव ठाकरे बोले- सत्ता के लिए BJP कुछ भी कर सकती है, SIR पर उठाए सवाल उद्धव ठाकरे ने BJP पर चुनाव जीतने के लिए गलत राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए BJP किसी भी हद तक जा सकती है। ठाकरे ने SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में SIR के बाद 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में MVA के अच्छे प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव से पहले 45 लाख नए मतदाता जुड़े। ठाकरे ने दावा किया कि अब 2 करोड़ नाम हटाए गए हैं और आगे 2 करोड़ और नाम जुड़ सकते हैं। रूस का कीव में SBU मुख्यालय पर ड्रोन हमला, 12 घायल रूस ने कीव में यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU के मुख्यालय पर ड्रोन हमला किया। हमले में 12 लोग घायल हुए। यह हमला अमेरिकी अधिकारियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की रूस-यूक्रेन यात्रा से पहले हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन हवाई हमले नहीं करेगा और रूस से भी ऐसा करने की अपील की। CBI ने 20 राज्यों में 89 जगह छापेमारी की, 3 आरोपी गिरफ्तार CBI ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-VI के तहत 20 राज्यों में 89 जगह छापे मारे। तीन मामलों में ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट किया और करोड़ों रुपए ठगे। BITS पिलानी मामले में 7.67 करोड़, गुजरात में 19.24 करोड़ और कर्नाटक में 15.45 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। CBI ने हरियाणा के आकाश, कोलकाता के राजा कर्मकार और ज्योति रानी को गिरफ्तार किया। टीम ने बैंक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में फोन बैन होने से युवा मंदिरों से दूर:श्रद्धालु 20% तक घटे; 52 मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल पर रोक
    Next Article
    जस्टिस भुइयां बोले- प्रदर्शनकारियों पर अफसरों का हमला बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment