Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के कटक में माइनिंग जॉइंट डायरेक्टर के घर विजिलेंस का छापा, फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती करते हुए खनन विभाग के एक सीनियर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कटक सर्कल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस के पद पर तैनात देबब्रत मोहंती को ओडिशा विजिलेंस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मोहंती पर आरोप है कि उन्होंने एक लाइसेंसधारी कोयला व्यवसायी से उसके कोल डिपो को सुचारू रूप से चलाने और कोयले के परिवहन की अनुमति देने के बदले यह रकम मांगी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… रेलवे बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाया रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 26401/26402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी। यह फैसला 23 फरवरी 2026 को आया। नॉर्दर्न रेलवे ने 1 मार्च 2026 से नया शेड्यूल लागू करने की घोषणा की। ट्रेन नंबर 26401 जम्मू तवी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर दोपहर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में 26402 श्रीनगर से दोपहर 2 बजे चलेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यात्रा का समय 4 घंटे 55 मिनट हो जाएगा। पहले यह ट्रेन सिर्फ कटरा-श्रीनगर के बीच चलती थी। जम्मू स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग और सुरक्षा कार्य पूरे होने के बाद एक्सटेंशन संभव हुआ। 8 कोच वाली ट्रेन को 20 कोच में अपग्रेड किया गया है। इंडिगो ने 29 मार्च से NMIA से छह शहरों के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट्स की घोषणा की इंडिगो ने 29 मार्च 2026 से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर से जोड़ने वाले नए डायरेक्ट रूट्स की घोषणा की है। एक ऑफिशियल बयान में, एयरलाइन ने कहा कि वह इन रूट्स पर अपने ATR एयरक्राफ्ट चलाएगी, जिससे NMIA से उसके ऑपरेशन्स और मजबूत होंगे और इस इलाके में रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। फ्लाइट्स के लिए बुकिंग धीरे-धीरे सभी चैनलों पर शुरू की जा रही हैं, जिसमें इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए शामिल हैं। तमिलनाडु में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी तमिलनाडु के विक्रावंदी में पुरानी प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। आग तेजी से फैली और मशीनरी व सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह फैक्ट्री पुरानी प्लास्टिक सामान रिसाइक्लिंग करती थी। आग का सटीक कारण पता नहीं चला, शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी हो सकती है। जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक, 1 मार्च को लॉन्चिंग थी जम्मू से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा, कुछ जरूरी वजहों से 1 मार्च से प्रस्तावित ट्रेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल रेलवे ने मंगलवार शाम को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया था। कुछ घंटो बाद आदेश रोक दिया। दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार में फायरिंग, अंदर लॉरेंस का वकील बैठा था दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCERT किताब में जजों के भ्रष्टाचार पर CJI का एक्शन:कहा- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी
    Next Article
    युवती को धमकी-मैं पठान हूं, सच में रेप करता हूं:स्टोरी डिलीट कर, वर्ना अंजाम भुगतेगी; छिंदवाड़ा में हिंदू संगठनों ने दिया गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment