Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पशु व्यापारी से 5.08 लाख रुपए लूटे:4-5 बदमाशों ने मारपीट की, दूनपुर बाजार जाते समय हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे पशु व्यापारी से 5.08 लाख रुपए की लूट हो गई। घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के बढ़कला चौकी इलाके में रजापुर श्मशान घाट के पास हुई। अज्ञात बदमाशों ने पशु खरीदने जा रहे व्यापारी को रोककर मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित परवेज उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल वहीद, निवासी ग्राम रजापुर, अपने साथी जहांगीर उर्फ काला पुत्र मतलूब के साथ पिकअप गाड़ी से दूनपुर बाजार जा रहे थे। वे पशु खरीदने के लिए यह नकदी साथ ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी रजापुर से निकलकर गांव के श्मशान घाट के पास एक तीव्र मोड़ पर पहुंची, सड़क के बीचोंबीच एक बाइक खड़ी मिली। चालक ने वाहन रोका तो पीछे से 4 से 5 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। बदमाशों ने परवेज और जहांगीर के साथ मारपीट की। उन्होंने परवेज की जेब से पशु खरीद के लिए रखे 5 लाख 8 हजार रुपए छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रजापुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर जानकारी दी। सूचना पर 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूरी जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी और चालक को थाने लाकर उनसे पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संकटादेवी मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:लखीमपुर-खीरी में नगर पालिका ने सड़क और गलियां कब्जामुक्त कराईं
    Next Article
    राज्यसभा सांसद बाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात की:एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन लीज पर देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment