Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने बच्चों का मिड-डे-मील खाकर गुणवत्ता जांची:अनुपस्थित एएनएम को नोटिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से जवाब मांगा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने बुधवार को विकासखंड महोली स्थित प्राथमिक विद्यालय कार्टरागंज में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कार्टरगंज पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सत्र में उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उनके टीकाकरण से संबंधित कार्ड/किताब का अवलोकन किया और टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय एएनएम मालती देवी के बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता कर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप सभी लाभार्थियों को समुचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध वजन मशीन, लंबाई मापने की मशीन, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक उपकरणों का गहनता से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण एवं सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बच्चों के लिए भोजन व अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बच्चों की पाठ्य पुस्तकों का अवलोकन कर पठन-पाठन की स्थिति जानी। रसोईघर में मिड-डे-मील के अंतर्गत तैयार किए जा रहे भोजन की सामग्री की गुणवत्ता परखी गई और साफ-सफाई व पौष्टिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दो सगे भाई गंभीर घायल, ट्रिपलिंग करके जा रहे थे, चालक फरार
    Next Article
    मुरादाबाद- नमाज के दौरान मस्जिद में मारपीट, VIDEO:मामूली विवाद में दो युवक भिड़े, एक-दूसर पर बेल्ट से हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment