Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में SIR के बाद वोटर लिस्ट से 20 लाख लोगों के नाम हटाए गए; राज्य में वोटरों की संख्या 3.16 करोड़

    17 hours ago

    2

    0

    ओडिशा में वोटर लिस्ट के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के पूरा होने के बाद राज्य में लगभग 20 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एस गोपालन ने कहा कि ओडिशा में अब कुल वोटरों की संख्या 3.16 करोड़ है, जिनमें से 1.61 करोड़ पुरुष हैं और 2,774 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) से हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) की प्रक्रिया, जो राज्य भर में 30 मई से दो चरणों में चलाई गई थी, सोमवार को फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन के साथ खत्म हुई। आज की अन्य खबरें… T-72 और T-90 टैंकों के लिए पावर यूनिट खरीदी, रक्षा मंत्रालय ने 586 करोड़ रुपए का करार किया रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को T-72 और T-90 टैंकों की सहायक पावर यूनिट (APU) खरीदी के लिए 586 करोड़ रुपए का करार किया। दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में यह करार एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ। APU टैंक के फायर कंट्रोल सिस्टम, फायरिंग सर्किट, गन स्टेबलाइजेशन सिस्टम और दूसरे सहायक उपकरणों के लिए बिजली का वैकल्पिक स्रोत होती है। गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला गुजरात के सोमनाथ मंदिर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सोमवार को ईमेल सबसे पहले पंजाब पुलिस को मिला था। पंजाब डीजीपी ने गुजरात पुलिस को मेल की जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल की शुरुआत में 'अस्सलामु वालेकुम, अल्लाह-हु-अकबर' लिखा था। इसके बाद सोमनाथ मंदिर, रॉ एजेंसी को निशाना बनाने की बाद कही लिखी थी। ईमेल में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि अलग-अलग जगहों पर पहले से ही बम लगाए जा चुके हैं। साथ ही मेल में 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद', 'भाजपा मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद', 'खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे भी लिखे हुए थे। सरकार ने 37 साल पुराने डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन को किया खत्म केंद्र सरकार ने दूरसंचार विभाग के डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) को भंग कर दिया है। सरकार ने इसकी जानकारी 19 सितंबर की अधिसूचना में दी है। यह आयोग करीब 37 साल पहले बनाया गया था। इसका काम देश की दूरसंचार नीति से जुड़े बड़े फैसले लेना और महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों पर निर्णय करना था। DCC की आखिरी बैठक 3 सितंबर को हुई थी। इस बैठक में सैटेलाइट कम्युनिकेशन (Satcom) के लिए स्पेक्ट्रम से जुड़े फैसले लिए गए थे। सोनिया गांधी के खिलाफ रिविजन याचिका मंजूर, वोटर लिस्ट में भारतीय नागरिकता से पहले नाम होने का आरोप, अगली सुनवाई 29 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ दायर रिविजन याचिका मंजूर कर ली है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले ही सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल था। दिल्ली कोर्ट ने उस मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें नागरिकता मिलने से 3 साल पहले ही सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने की जांच करने से इनकार कर दिया गया था। कोर्ट का कहना है कि मजिस्ट्रेट का आदेश बिना ठोस कारण बताए दिया गया था और इससे पता चलता है कि मामले पर ठीक से विचार नहीं किया गया। जस्टिस वर्मा कैश कांड में FIR और CBI/SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR दर्ज करने और CBI/SIT से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिका को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा- मैं इसे स्वीकार नहीं कर रहा। यह एक बेबुनियाद जांच अभियान है। आपके पास करने के लिए इससे बेहतर कोई काम नहीं है? दरअसल, 14 मार्च 2025 की रात जस्टिस वर्मा के घर में आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन स्टोर रूम में 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडलों से भरे बोरे मिले थे। दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी मिली, तलाशी में कुछ नहीं मिला दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी मिली। इनमें हौज खास का मदर इंटरनेशनल स्कूल और चाणक्यपुरी के नेवी चिल्ड्रन स्कूल व बाल भारती स्कूल शामिल हैं। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्कूलों में तलाशी जारी है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। केरलम के कोझिकोड में दो बाइकों की टक्कर, फुटबॉलर की मौत; एक घायल केरलम के कोझिकोड में रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक फुटबॉलर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा गांधी रोड फ्लाईओवर पर रात करीब 10:40 बजे हुआ। दोनों खिलाड़ी सुपर लीग केरल की तैयारी के लिए कोझिकोड पहुंचे थे। मृतक की पहचान 29 साल के रिजॉन जोस के रूप में हुई है। वह त्रिशूर के उल्लूर का रहने वाला था और कैलिकट एफसी के लिए खेलता था। हादसे में घायल खिलाड़ी गनी अहमद निगम की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक बाइक पर सवार थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और रिजॉन को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिजॉन पिछले सीजन में फोर्का कोच्चि के लिए डिफेंडर के तौर पर खेल चुका था। पुलिस ने कैलिकट एफसी के मैनेजर की शिकायत पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुपर लीग केरल की शुरुआत 25 सितंबर से होनी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की पटना-दिल्ली फ्लाइट 2 दिन कैंसिल, 21 और 22 सितंबर की सेवा रद्द; ऑपरेशनल कारण बताया पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1348 को 21 और 22 सितंबर के लिए रद्द कर दिया गया है। दोनों दिन फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट से सुबह 7:15 बजे रवाना होना था। एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं। पटना एयरपोर्ट प्रशासन को एयरलाइन की ओर से रद्दीकरण की जानकारी दी गई है। फिलहाल परिचालन संबंधी समस्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। प्रभावित यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जानने और टिकट से जुड़े वैकल्पिक इंतजाम, पुनर्निर्धारण या रिफंड की जानकारी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। असम में 2032 तक 3200 मेगावाट बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट पर ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है। प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, प्रोजेक्ट से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता कम होगी। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 800 MW, 2031 में 1,600 MW और दिसंबर 2032 तक पूरी 3,200 MW क्षमता शुरू करने की योजना है। दिल्ली व्यापारी हत्याकांड, ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला भी जांच दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी युवराज सिंह मनचंदा की हत्या की जांच में 1.2 करोड़ रुपए की ठगी और 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या मनचंदा को पूर्व सहयोगियों अन्या वत्स और संयम सचदेवा के कथित वित्तीय लेन-देन और विवादों की जानकारी थी। पुलिस इन मामलों को आरोपियों की पृष्ठभूमि और उनके वित्तीय संबंध समझने के लिए जांच रही है। हालांकि, इन मामलों और मनचंदा की कथित हत्या के बीच सीधा संबंध अभी साबित नहीं हुआ है। वत्स और सचदेवा को मनचंदा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मनचंदा का शव 8 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले में फेंका गया था। भारी बारिश से केरलम में 5 मौतें, इडुक्की-कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट केरलम में बारिश तेज होने से मडस्लाइड, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा के आदेश दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम में मौसम को लेकर SMS अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर विग्नेश्वरी IAS ने इडुक्की और कोट्टायम के कलेक्टरों के साथ बैठक की। कलेक्टरों को हालात की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने समेत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो एक्शन गैरकानूनी कहलाएगा:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी; सुप्रीम कोर्ट ने तय किए नियम
    Next Article
    IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर को डीन पद से हटाया:संस्थान ने माफी मांगी, कहा था- नकल करते पकड़ा था; 20 साल में IITs में 160 आत्महत्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment