Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेनरेटर में उतरे करंट ने श्रमिक की जान ली:पानी डालते ही मंशाराम को लगा करंट, फैक्ट्री मालिक ने मदद का भरोसा दिया

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह जेनरेटर में उतरे करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा रजबन बाजार निवासी मंशाराम के रूप में हुई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी श्रमिकों ने जेनरेटर बंद कर मंशाराम को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और कुछ देर हंगामा किया। फैक्ट्री मालिक के मौके पर पहुंचकर मदद का भरोसा देने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस के अनुसार, सदर बाजार क्षेत्र में भाजपा नेता अमन गुप्ता की गत्ता फैक्ट्री है। सोमवार सुबह बिजली नहीं आने के कारण फैक्ट्री में जेनरेटर चल रहा था। रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान मंशाराम पानी पीने के लिए जेनरेटर के पास पहुंचे। पानी पीने के बाद उन्होंने गिलास धोने के लिए पानी फेंका। पानी जेनरेटर पर गिरते ही उसमें उतरे करंट की चपेट में मंशाराम आ गए। वह झटका लगने के बाद बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। जेनरेटर बंद कर अस्पताल लेकर दौड़े कर्मचारी हादसा होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह जेनरेटर बंद किया और मंशाराम को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मंशाराम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे और फैक्ट्री में हंगामा किया। पुलिस पहुंची, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार हादसे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की इच्छा के अनुरूप कार्रवाई की। मदद के भरोसे के बाद शांत हुआ परिवार हंगामे की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और परिवार की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए। परिजन फिलहाल मामले में किसी तरह की बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। परिजनों ने पीएम से किया इंकार एसएचओ सदर बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक गत्ता फैक्ट्री में हादसा हुआ था। पुलिस पहुंची तो परिवार के लोगों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए वह शव भी ले गए। पुलिस को तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल कैसिनो में 10 लाख हारा पति, पत्नी को पीटा:गोरखपुर में बोला- 5 लाख रुपए और कार मायके से लाओ, नहीं लाई तो जान से मार दूंगा
    Next Article
    दरोगा की पत्नी ने क्यों किया सुसाइड, जांच शुरू:पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि, शरीर पर चोट नहीं, फ्लैट से जुटाए सबूतों की पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment