Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में रोटी पर थूकने का वीडियो:युवक हिरासत में; बोला- थूक नहीं रहा था, फूंक मार रहा था, शांति भंग की धारा में चालान

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत के रटोल कस्बे में रोटी बनाने के दौरान थूकने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान रटोल निवासी मेहताब के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मेहताब को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर के मुताबिक, पूछताछ में मेहताब ने बताया कि वह रोटी पर थूक नहीं रहा था, बल्कि उसे फूंक मार रहा था। चिकन प्वाइंट का बताया जा रहा वीडियो स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीडियो रटोल कस्बे स्थित एक चिकन प्वाइंट का है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक रोटी तैयार करते समय उस पर मुंह से कुछ करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों ने थूककर रोटी बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शांति भंग में किया चालान वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि मेहताब ने थूकने के आरोप से इनकार करते हुए फूंक मारने की बात कही है। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्यनगर-सीसामऊ जीतने के लिए BJP का मंथन:जिला उत्तर प्रभारी ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की, बोले- बूथ मजबूत तो जीत पक्की
    Next Article
    पूर्व पार्षद सुनीता दरबारी को नगर निगम में श्रद्धांजलि:मेयर गणेश केसरवानी समेत पार्षदों ने किया नमन, जनसमस्याएं प्रमुखता से उठाती थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment