Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:राष्ट्रपति भवन में 25 मई को दिए जाएंगे पहले चरण के पद्म अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू पैरा हाई जंपर प्रवीण को सम्मानित करेंगी

    17 hours ago

    1

    0

    2026 के पद्म पुरस्कारों का पहला अलंकरण समारोह 25 मई को राष्ट्रपति भवन में होगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नागरिक सम्मान प्रदान करेंगी। इस वर्ष सम्मानित होने वाली विशिष्ट हस्तियों में अल्गोजा के जाने-माने उस्ताद तागा राम भील, खेल के क्षेत्र में, पद्म श्री पुरस्कार प्रवीण कुमार को दिया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… AIADMK के वरिष्ठ नेता एस. सेम्मलई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- पार्टी के हालात बहुत खराब अन्नाद्रमुक (AIADMK) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एस. सेम्मलई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जयललिता के निधन के बाद पार्टी में अंदरूनी लड़ाई बहुत बढ़ गई है और उन्हें किनारे कर दिया गया है, जिससे वे बेहद दुखी हैं। सेम्मलई ने कहा कि आज पार्टी के हालात इतने खराब हैं कि मीडिया में भी इसका मजाक बन रहा है। उन्होंने भारी मन से इस्तीफा देते हुए एमजीआर और जयललिता को याद किया, जिन्होंने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाया था। वे 2001 से 2004 तक तमिलनाडु के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। PM मोदी का करीबी बनकर ठगी के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से बेल, 3 साल से जेल में था मोहम्मद काशिफ सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मोहम्मद काशिफ को जमानत दे दी है। उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बनकर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी लगभग तीन साल से जेल में है। अदालत ने यह भी नोट किया कि मामले में कथित अपराध से अर्जित रकम 1.10 करोड़ रुपए बताई गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- हम विवादित आदेश को रद्द करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि अपीलकर्ता तीन साल से हिरासत में है। मोहम्मद काशिफ पर आरोप है कि उसने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों से पैसे वसूले। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। जेल में बंद बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद के पिता का निधन, दिल्ली एम्स में भर्ती थे जेल में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद के पिता का सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे 85 साल के थे। 'अवामी इत्तेहाद पार्टी' (AIP) के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने इस बात की जानकारी दी। नबी ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे बारामूला के सांसद की रिहाई की तत्काल व्यवस्था करें, ताकि वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। मुंबई के धारावी में मिल में आग लगी, 12 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं मुंबई के धारावी इलाके में स्थित अशोक मिल कंपाउंड में रविवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुजारियों-कर्मचारियों की सैलरी समीक्षा पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राज्य नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों, सेवादारों और कर्मचारियों के वेतन व सुविधाओं की समीक्षा की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई कर सकती है। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें पुजारियों और मंदिर स्टाफ को वेज कोड, 2019 के तहत कर्मचारी घोषित करने की भी मांग है। याचिका में कहा गया है कि जब राज्य मंदिरों का प्रशासनिक और वित्तीय नियंत्रण संभालता है, तो नियोक्ता-कर्मचारी संबंध बनता है। ऐसे में सम्मानजनक वेतन न देना आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है। याचिका में काशी विश्वनाथ मंदिर, आंध्र-तेलंगाना में पुजारियों के वेतन विरोध और तमिलनाडु में दक्षिणा रोकने वाले आदेश का हवाला दिया गया है। कोलकाता के मौलाना की अपील- गोवंश की कुर्बानी से बचें मुस्लिम कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने मुस्लिम समुदाय से गोवंश की कुर्बानी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए बकरे की कुर्बानी दी जा सकती है। मौलाना ने पश्चिम बंगाल सरकार के नए पशु-वध नियमों को सख्त बताते हुए कहा कि अब वध से पहले पशु का फिटनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। नए नियमों के तहत सिर्फ 14 साल से ज्यादा उम्र या स्थायी रूप से अक्षम पशुओं के वध की अनुमति होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल:अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स, 25 मिनट बाद हुई बिजली सप्लाई शुरू
    Next Article
    हिमाचल में कांग्रेस-BJP की ‘नेक टू नेक’ फाइट:सीनियर जर्नलिस्ट बोले- एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद कांग्रेस ने सियासी जमीन बचाई; भाजपा मुकाबले से बाहर दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment