Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:RSS 3 अक्टूबर से इंदौर में तीन दिवसीय बैठक करेगा, सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी बदलावों पर चर्चा करेंगे

    11 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी। इसे दिवाली बैठक भी कहा जाता है। ANI के मुताबिक, संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक में संगठन की चल रही गतिविधियों और शताब्दी वर्ष में लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा होगी। RSS के अंदर प्रस्तावित ढांचे और संगठन से जुड़े बदलावों को लागू करने की दिशा में भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी उज्बेकिस्तान दौरे पर रवाना, 26वें SCO समिट में भी हिस्सा लेंगे पीएम मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए निकल गए हैं। वह उज्बेकिस्तान और किर्गीजस्तान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। ये मोदी का चौथा उज्बेकिस्तान दौरा है। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें SCO समिट में भी हिस्सा लेंगे और सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देश व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-समुदायों के बीच आदान-प्रदान सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। AIMIM ने MLC मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निकाला, तुरंत इस्तीफा देने को कहा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य (MLC) मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने शनिवार रात यह फैसला लिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया। AIMIM ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। पार्टी के संयुक्त सचिव एसए हुसैन अनवर के जरिए बेग को यह निर्देश दिया गया। हालांकि, पार्टी ने अभी उनके निष्कासन की वजह नहीं बताई है। बेग ने 2023 में हैदराबाद लोकल अथॉरिटीज सीट से तेलंगाना विधान परिषद का चुनाव जीता था। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के 5 मेडिकल कॉलेज हॉस्टल कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना मिला, 34 कैंटीन-किचन की जांच कर्नाटक के पांच मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की कैंटीन और किचन में गड़बड़ियां मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और लेबल से जुड़ी गड़बड़ियां मिलीं। यह कार्रवाई 27 अगस्त को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के हॉस्टल में चलने वाली कुल 34 कैंटीन और किचन की जांच के बाद की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जांच में मिली कमियों के संबंध में पांच कैंटीन और किचन को नोटिस दिए गए हैं। जांच के दौरान एक कैंटीन में लेबल से जुड़ी गड़बड़ियां मिलीं। विभाग के बयान के मुताबिक, किचन में रखा 7 किलो एक्सपायर्ड रवा (सूजी) और 8 लीटर दूध मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में 5 सितंबर से SIR शुरू, 23 दिसंबर को फाइनल लिस्ट जारी होगी त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 5 सितंबर से शुरू होगा। जिला प्रशासन के मुताबिक, इसका मकसद मतदाता सूची को साफ, सही और अपडेट करना है। फाइनल वोटर्स लिस्ट 23 दिसंबर को जारी की जाएगी। SIR के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं को जरूरी फॉर्म देंगे और नाम के सत्यापन और नए नाम जोड़ने में मदद करेंगे। इसके बाद मतदाता सूची का मसौदा जारी होगा, जिस पर लोग दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनकी जांच और सुनवाई के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि प्रक्रिया में राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि पात्र भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखे जाएंगे, जबकि फर्जी, डुप्लीकेट, गलत या अपात्र नाम तय प्रक्रिया के तहत हटाए जाएंगे। राजौरी में LoC के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखे, सर्च ऑपरेशन शुरू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर के रुमलीधारा इलाके में गुरुवार आधी रात के आसपास ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन सीमा पार लौट गए। इसके बाद LoC के पास घुसपैठ की आशंका को देखते हुए इलाके में तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों और अन्य एजेंसियों ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। इससे पहले भी इस साल राजौरी और सांबा के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला की पुणे यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप में सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज की पुणे स्थित CF यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह आदेश 27 अगस्त से लागू हुआ। FDA के मुताबिक, वाडकी स्थित गोदाम के निरीक्षण में दवाएं फर्श पर रखी मिलीं और एक्सपायर्ड दवाओं को संभालने की प्रक्रिया में भी कमियां मिलीं। जांच के दौरान रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स की पैकेजिंग पर बिना अनुमति इसे ‘दर्द और बुखार की दवा’ बताए जाने का दावा मिला। FDA ने करीब 11.19 लाख रुपए का स्टॉक जब्त किया और कंपनी को बाजार से दवा वापस लेने का निर्देश दिया। बाद की जांच में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी और दवा वापस लेने के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं करने की बात भी सामने आई। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कहा कि दवाओं की सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विभाग कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम तोड़ने वाली कंपनियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिप्ला ने FDA के आदेश को चुनौती दी है। कंपनी ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है। UGC-NET का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के UGC-NET के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97 हजार से ज्यादा ने PhD में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया, जबकि 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए चुने गए। NTA ने जून में हुई परीक्षा के दौरान अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिलने के बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया था। इनकी री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगी और इसके लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। UGC-NET के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े:दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर
    Next Article
    यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट:ओडिशा में 67 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित; राजस्थान के 15 जिलों में तापमान 35° पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment