Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:सोनिया गांधी वोटर लिस्ट केस- कोर्ट ने पूछा इतना पुराना मामला है, अब जांच किसके खिलाफ होगी; दोनों पक्षों से जानकारी मांगी

    12 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट में शनिवार को सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि वे एक हफ्ते के अंदर अपनी लिखित दलीलें जमा करें। अगली सुनवाई 16 मई को होगी। मामले से जुड़े शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में जुड़ गया था। जबकि वे 1983 में भारतीय नागरिक बनीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा- अगर 1980 में नाम जुड़ा और 1983 में नागरिकता मिली, तो इसे कैसे समझाया जाएगा। इतना पुराना मामला है, अब जांच किसके खिलाफ होगी? आज की अन्य बड़ी खबरें… हज 2026 के लिए 371 यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली से मक्का के लिए रवाना हुआ हज 2026 का पहला जत्था, जिसमें 371 तीर्थयात्री शामिल थे, शनिवार को नई दिल्ली से मक्का के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही भारत से सालाना तीर्थयात्रा के मौसम की शुरुआत हो गई है। ये यात्री दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां की मौजूदगी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान के साथ हादसा, रनवे बंद हुआ पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विमान हादसे के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वायुसेना ने जानकारी दी कि विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण यह स्थिति बनी है। IAF के मुताबिक, इस घटना में एयरक्रू पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। रनवे को जल्द से जल्द फिर से चालू करने के प्रयास जारी हैं। पुणे एयरपोर्ट ड्यूल-यूज मॉडल पर काम करता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का संचालन भी होता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सामान्य संचालन बहाल होने में करीब 5 घंटे का समय लग सकता है। भारत वियना में वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में शामिल हुआ शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय बताया कि भारत ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी कार्यप्रणालियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। वियना गए प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाए गए भारत के प्रभावी उपायों और रणनीतियों को साझा किया। इसमें मजबूत और लचीले समुद्री शासन तंत्र के निर्माण पर देश के विशेष फोकस को भी रेखांकित किया गया। चारधाम यात्राः पहले दिन 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई, जिसमें पहले ही दिन 2713 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह मैनुअल रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से पहले शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें भेजी जा रही हैं, ताकि मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। वहीं, 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है। अब तक करीब 18.23 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को मिलाकर कुल पंजीकरण संख्या अब 18.25 लाख तक पहुंच गई है। उदयपुर में पेंट की दुकान में भीषण आग राजस्थान के उदयपुर में आरके सर्कल में एक पेंट की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों की तेजी से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में अब तक किसी के जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, पैसे के विवाद में वारदात दिल्ली के दक्षिणी इलाके में चितरंजन पार्क के पास एक पिता और उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पैसे के विवाद को लेकर हुई। मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम के समय एफ ब्लॉक के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दोनों को घर के बाहर खून से लथपथ हालत में थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब स्ट्रेट की 'हवा' पर भी पाबंदी! ईरान ने 24 घंटे के अंदर बदला अपना फैसला, होर्मुज पर 'सख्त नियंत्रण' का किया ऐलान; कहा- ट्रंप ने भरोसा तोड़ा
    Next Article
    iPhone 16 अब हुआ बेहद सस्ता, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रहा है बेस्ट ऑफर, कीमत जान झट से खरीद लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment