Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:श्रीनगर की सेंट्रल जेल से POCSO मामलों में बंद 2 कैदी फरार

    23 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की सेंट्रल जेल से रविवार को POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों की पहचान राजस्थान निवासी फरमान खान और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के निवासी मुख्तार अहमद गुज्जर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। कश्मीर से बाहर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के बलांगीर में पैसेंजर कोच छोड़कर आगे निकल गया इंजन, 1km दूर पहुंचने पर पता चला, रेलवे स्टाफ ने जोड़ा ओडिशा के बलांगीर स्टेशन से निकलने के बाद एक ट्रेन का इंजन कुछ देर के लिए पैसेंजर कोच से अलग हो गया। रविवार को यह घटना तब हुई जब 12894 पुरुनाकाटक-भुवनेश्वर इंटरसिटी SF एक्सप्रेस दोपहर करीब 3 बजे स्टेशन से रवाना हुई। इंजन पैसेंजर कोच को पीछे छोड़कर लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ गया, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने उसे फिर से कोच से जोड़ा। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और इससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई और न ही दूसरी ट्रेनों के संचालन में कोई रुकावट आई। जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन ने दोपहर करीब 3.40 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू की। दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर भीड़ का ईंट-डंडों से हमला, तीन जवान घायल दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके मुकुंदपुर में शनिवार को गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसका वीडियो आज सामने आया है। यह घटना भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले जनता विहार में हुई। हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक बाइक को रोका और उससे इसके दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेज न होने पर बाइक जब्त कर थाने ले गए। इसके बाद जब दोबारा इलाके में लौटे तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव हुए गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ED ने रविवार को यह कार्रवाई शराब ढुलाई टेंडर में हुई कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। सूत्रों के मुताबिक, राव को हैदराबाद के कोंडापुर इलाके से पकड़ा गया। वे जांच एजेंसी की कार्रवाई से बचकर वहां रह रहे थे। इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर चुके थे। आरोप है कि पिछली सरकार के दौरान शराब ढुलाई के ठेकों में हेरफेर किया गया और सब-कॉन्ट्रैक्ट के जरिए पैसों की हेराफेरी की गई। महाराष्ट्र के भंडारा में झील के पास हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग रविवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में खराब मौसम की वजह से विज़िबिलिटी कम होने पर चार लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को झील के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर नागपुर से रायपुर जा रहा था, तभी सुबह करीब 11 बजे पायलट को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले यह कुछ देर तक भिसारी झील के ऊपर मंडराता रहा। झील में पानी का स्तर अभी कम है, इसलिए उस इलाके में काफी खुली जगह है, जहां पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक वहीं रुकने के बाद, मौसम ठीक होने पर यह वापस नागपुर के लिए उड़ गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह से जुड़े इंटरनेशनल नार्को-टेरर मॉड्यूल पकड़ा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमा पार अफीम तस्करी और ड्रग्स के बदले हथियार भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क का संबंध नामित खालिस्तानी आतंकी अरशदीप सिंह गिल उर्फ अरश डल्ला से है। अधिकारियों ने बताया कि नेटवर्क आतंकी फंडिंग में भी शामिल था। क्राइम ब्रांच की द्वारका यूनिट ने इसके 4 कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है और कुल 5.138 किलो अफीम बरामद की है। दिल्ली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 19 साल के युवक की मौत; दूसरा घायल, ड्राइवर मौके से फरार दिल्ली के सेंट्रल दिल्ली इलाके में रविवार सुबह आईपी फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 19 साल के युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे 22 साल के युवक को भी चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों सराय काले खां की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 6:20 बजे हुआ। बाइक चला रहे मदनपुर खादर निवासी अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाटला हाउस निवासी अल्बर का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और क्राइम टीम को भी बुलाया गया। हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 13 हुई, 13 आरोपी गिरफ्तार गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 13 हो गई। यह मामला 16 अगस्त की रात सामने आया था। भावनगर के वरतेज इलाके में तीन दोस्तों कि शराब पीने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने वरतेज थाने में दर्ज FIR में नामजद 21 आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार किया है। गुजरात ड्राई स्टेट है, जहां शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित है। दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की अफसर ने सुसाइड किया, तीन महीने की प्रेग्नेंट थी; पति और ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर काम करने वाली 30 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान नाजिया खानम के रूप में हुई है। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। घटना 21 अगस्त की है, जानकारी अब सामने आई है। नाजिया के परिवार के मुताबिक, 21 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे उन्हें फोन आया कि नाजिया ने सुसाइड कर लिया है। परिवार ने उसके पति और ससुरालवालों पर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है। हैदराबाद में एक्टर यश की फिल्म के इवेंट में हादसा, साउंड बॉक्स सिस्टम का स्ट्रक्चर गिरने से 4 घायल हैदराबाद के मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में शनिवार रात एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में लगे साउंड बॉक्स सिस्टम का स्ट्रक्चर गिरने से 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यश मंच से फैंस को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवा साउंड बॉक्स के स्टैंड पर चढ़ गए। अचानक स्ट्रक्चर गिर गया और उस पर मौजूद लोग नीचे आ गिरे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर पाया गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद यश ने अपनी स्पीच रोककर लोगों का हालचाल पूछा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। पुलिस ने मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन और इवेंट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के बारामती में 9वीं की छात्रा का शव नाले के पास मिला, मां से विवाद के बाद घर से निकली थी महाराष्ट्र के बारामती के रुई गांव में रविवार को 9वीं कक्षा की छात्रा का शव नाले के पास मिला। बताया जा रहा है कि घर में मां से विवाद के बाद वह घर से निकली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्रा की मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यूपी-राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियो पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के उन सर्कुलर को चुनौती दी गई है, जिनमें सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। याचिका एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा ने दाखिल की है और दोनों राज्यों के सर्कुलर रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि ये पाबंदियां संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g), 21 और 21-A के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं। इन नियमों का असर पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों पर भी पड़ता है। राजस्थान और यूपी सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और फोटो-वीडियो पर बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी का हवाला देकर रोक लगाई है। यह मामला CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद चर्चा में आया। CJP का आरोप है कि इससे स्कूलों की बदहाली सामने आने से रोकी जा रही है। बंगाल में महिला ने सुसाइड किया, दावा- अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं आए थे पश्चिम बंगाल के मालदा में 32 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान उसे 'लक्ष्मी भंडार' योजना का लाभ मिलता था। बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद, उसने 'अन्नपूर्णा योजना' के लिए आवेदन किया था, लेकिन उससे जुड़े पैसे उसे नहीं मिले। वह कई बार पंचायत और ब्लॉक ऑफिस गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। IIT दिल्ली में MSc छात्र की मौत, छठी मंजिल से गिरा; पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला दिल्ली के IIT कैंपस में शनिवार सुबह MSc फिजिक्स छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक छात्र लेक्चर हॉल की छठी मंजिल से गिरा था। पुलिस के मुताबिक छात्र सुबह करीब 8 बजे IIT दिल्ली के मेन गेट से कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचा और लिफ्ट से छठी मंजिल पर गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि छात्र के शरीर पर घटना से पहले लगी चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़-स्कूल से लौट रहे 3 बच्चे नदी में बहे, मौत:UP के बाराबंकी में सड़क पर नाव चल रहीं; MP में 6 महीने पुरानी सड़क बही
    Next Article
    NCP विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत:बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला; घर से नाराज होकर निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment