Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़-स्कूल से लौट रहे 3 बच्चे नदी में बहे, मौत:UP के बाराबंकी में सड़क पर नाव चल रहीं; MP में 6 महीने पुरानी सड़क बही

    21 hours ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ की तरह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। यहां बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। रविवार को तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यूपी में भी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाराबंकी में करीब 1,250 ग्रामीणों के लिए नाव ही आने-जाने का सहारा बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही है। मध्य प्रदेश के सीधी में शनिवार को ₹104 करोड़ लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए। इनमें दो लोग बच गए, तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मृति बोलीं- राहुल महिलाओं के समर्थक हैं तो साबित करें:33% महिला आरक्षण लागू होने दें; पूरा वंदे मातरम भी गाएं
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:श्रीनगर की सेंट्रल जेल से POCSO मामलों में बंद 2 कैदी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment