Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु-केरलम में 11 जगहों पर ED की छापेमारी, को-ऑपरेटिव सोसायटी से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारत लजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी (BLM) और उसके प्रमोटर आर. प्रेमकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। प्रेमकुमार सोसायटी के संस्थापक सदस्य और वास्तविक चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ED की कोच्चि यूनिट ने PMLA के तहत यह कार्रवाई की। ED का आरोप है कि प्रेमकुमार ने सोसायटी में लोगों की जमा करोड़ों रुपए की रकम अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई। एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने सोसायटी का रागम थिएटर गिरवी रखा, लेकिन इसके बदले मिली रकम सोसायटी तक नहीं पहुंची। प्रेमकुमार पर कांचीपुरम में करीब 500 एकड़ जमीन पत्नी के नाम पर खरीदने का भी आरोप है। आज की अन्य खबरें… हैदराबाद में नकली नोटों का कारोबार पकड़ाया; ₹6.78 करोड़ के जाली नोट जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने नकली नोट बनाने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹6.78 करोड़ कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं। फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी के मुताबिक, सभी नोट ₹500 के हैं। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर स्पेशल ऑपरेशंस टीम (SOT) ने संयुक्त कार्रवाई कर इस गिरोह को पकड़ा। पुलिस ने 1 नवंबर को नेशनल हाईवे-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर आरोपियों को पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। श्रीनगर की झुग्गियों में आग लगने से 2 लोगों की मौत, 80 घर जले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दुर्बल इलाके में बुधवार देर रात आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। मृतकों की पहचान मोहम्मद नूर आलम (27) और अल अमीन (16) के रूप में हुई है। आग रात 12:23 बजे बेमीना इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी। देखते ही देखते तिरपाल और लकड़ी से बने करीब 80 अस्थायी घर इसकी चपेट में आ गए। एक खाली पोल्ट्री फार्म और ट्रक भी जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे से दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। दुर्बल और कुपवाड़ा में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। पुणे में पुलिस कॉन्स्टेबल ने पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट में कार मारी, नशे में था; हिरासत में लिया गया पुणे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने शराब के नशे में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में कार टकरा दी। घटना मंगलवार शाम कैंटोनमेंट इलाके में कमिश्नर के आधिकारिक आवास पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, कॉन्स्टेबल कार में अकेला था। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ पहले भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है और वह कई मामलों में शामिल रहा है। उसे 2025 में सस्पेंड किया गया था और 2026 में बहाल किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दिल्ली में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे दिल्ली में आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। पीएम मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। राजनाथ बोले- देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी, जंग का तरीका बदल चुका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा है कि आज के दौर में देश की सुरक्षा मजबूत तकनीक और अपने कारखानों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने जरूरी हथियार और तकनीक खुद बनानी होगी, ताकि संकट के समय देश को किसी दूसरे देश के भरोसे न रहना पड़े। दिल्ली में आयोजित एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया में अब जंग का तरीका बदल चुका है; लड़ाई जमीन, पानी और हवा के साथ-साथ इंटरनेट और स्पेस तक पहुंच गई है, जहां सस्ते ड्रोन भी बड़े और महंगे हथियारों को टक्कर दे रहे हैं। दिल्ली में त्योहारों के बीच भारी जाम, पीक ऑवर में सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ दिल्ली की सड़कें ठप त्योहारों की भीड़, गाड़ियों की खराबी और शाम के पीक-ऑवर के चलते मंगलवार को दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से मध्य, दक्षिण और उत्तरी दिल्ली के कई मुख्य इलाकों में गाड़ियां घंटों रेंगती नजर आईं और लोगों का सफर दोगुने से तिगुने समय में तय हुआ। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, त्योहार की खरीदारी के कारण सड़कों पर अचानक गाड़ियों की तादाद बढ़ गई, वहीं कुछ गाड़ियां खराब होने से जाम और बढ़ गया। रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, बारापुला कॉरिडोर, डीएनडी (DND) फ्लाईवे, गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे (NH-48), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और विकास मार्ग जैसे मुख्य रास्तों पर लंबा जाम लगा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश भर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर:122 जिलों में महिला मृत्यु पंजीकरण 40% से कम; गांवों में हर तीसरी मौत का डेटा गायब
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला; सुप्रीम कोर्ट बोला- एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं; राहुल PM से बोले- बहस कीजिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment