Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में पूर्व पंचायत अध्यक्ष की हत्या, TASMAC के पास बदमाशों ने किया हमला, जमीन विवाद का शक

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में 56 साल के पूर्व पंचायत अध्यक्ष आर्थर की हत्या कर दी गई। सिकल गांव में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन दुकान के पास अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। हत्या के पीछे पुराने जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है। हत्या के बाद आर्थर के रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामेश्वरम-कन्याकुमारी ईस्ट कोस्ट रोड पर रास्ता रोकने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में MCD सफाईकर्मी का शव मिला, गले में लिपटा था तार दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के मुखमेलपुर में शुक्रवार सुबह खाली सरकारी प्लॉट में एमसीडी सफाईकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रवि कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर उसके गले में तार लिपटा मिला। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि सुबह अलीपुर थाना पुलिस को मुखमेलपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में एक खाली सरकारी प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई। 4 साल में 111 विधायकों, सांसदों ने बदली पार्टी; ADR रिपोर्ट में खुलासा 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सदस्य और 78 विधायक शामिल हैं। नगालैंड में सबसे ज्यादा 32 और पश्चिम बंगाल में 20 नेताओं ने पार्टी बदली। नगालैंड के सभी 32 मामले विधायकों से जुड़े हैं। इनमें 25 विधायक सत्तारूढ़ एनडीपीपी से चुने गए थे, जबकि 32 विधायक एनपीएफ में गए। बंगाल में सभी 20 मामले लोकसभा सदस्यों के हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे और बाद में एनसीपीआई में गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चक्रवात का असर- यूपी में 40 घंटे से बारिश:छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बिहार में बारिश से 3 मौतें; राजस्थान-एमपी समेत 14 राज्यों में अलर्ट
    Next Article
    खबर हटके- 5 किलो का लड्डू ₹1 करोड़ में बिका:प्रसाद के साथ बैल ने निगला सोने का मंगलसूत्र; चिड़ियाघर ने गधे को जेब्रा बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment