Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के किलोकरी में पिटाई से मणिपुर के रिटायर्ड संगीतकार की मौत, सभी आरोपी हिरासत में

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के किलोकरी गांव में अपने घर के सामने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों की पिटाई के बाद रिटायर्ड संगीतकार सी. विक्रम सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सिंह ने तेज आवाज में शोर और हंगामा करने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिगों समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… मुंबई के वर्ली में पानी के टैंकर की टक्कर से 60 साल की महिला की मौत मुंबई के वर्ली इलाके में पानी के टैंकर की टक्कर से 60 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह हुआ। हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल पानी के टैंकर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। ठाणे में 17 साल का लड़का बिल्डिंग से कूदा, पसंदीदा इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिलने पर दुखी था, 12वीं में 95.7% मार्क्स थे ठाणे शहर में 17 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी पसंद के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिल पाने से परेशान था। उसने 12वीं क्लास की साइंस परीक्षा में 95.7% मार्क्स हासिल किए थे। स्टूडेंट ने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजकर अपनी जान देने की बात कही। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 22वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिया से कूद गया। यह घटना शुक्रवार 4 सितंबर को हुई। ओडिशा में नए DGP की नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया रोकी ओडिशा में नए पुलिस महानिदेशक DGP की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि राज्य सरकार ने DGP चुनने के लिए तय नियमों से हटकर कुछ जूनियर अधिकारियों के नाम भी UPSC को भेज दिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल UPSC को DGP के लिए पैनल अंतिम रूप नहीं देने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर:BRS नेता ने मां को अपशब्द कहे थे, गिरफ्तार; CM रेवंत बोले- यह 4 करोड़ लोगों का अपमान
    Next Article
    आम्रपाली दुबे Vs अर्शिफा खान, यंग Vs काजी... बिग बॉस 20 के इन मोमेंट्स ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट का डोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment