Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पुलिसकर्मी ने दो मजदूरों पर फायरिंग की, एक की मौत

    12 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के द्वारका इलाके में स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। इस घटना में दो मजदूरों को गोली लग गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। आरोपी पुलिसकर्मी फरार है। दिल्ली ने उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मशहूर भारतीय फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन मशहूर भारतीय फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 18 दिसंबर 1942 को झांग (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। रघु राय ने भोपाल गैस त्रासदी की सबसे चर्चित तस्वीर खींची थी। जिसमें कब्र में दफन एक बच्चे का चेहरा दिखाया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल का निलंबन रद्द किया दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रसाल सिंह के निलंबन आदेश को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने यह फैसला प्रो. सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। प्रो. सिंह पर कॉलेज की ही 3 महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों ने यौन प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद डीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर एक ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट पर सितंबर 2025 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने पाया कि निलंबन की पूरी प्रक्रिया कानूनी रूप से गलत थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History
    Next Article
    अनुपमा यादव का नया सैड सॉन्ग 'भूल गइला' रिलीज, वीडियो देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment