Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रेलवे पटरी के किनारे युवक की लाश मिली:घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, साइकिल भी गायब

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में रविवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक की लाश मिली है। एक दिन पहले वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। रात को लौटकर घर नहीं पहुंचा। आज सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसकी साइकिल भी गायब है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। बेटी के ससुराल में रहते थे मृतक का नाम रामगाेपाल अहिरवार (45) पुत्र जगदेव था। वह बांदा के बसोदा गांव के रहने वाले थे। वह सीपरी बाजार के खालसा स्कूल के पास अपनी बेटी रोशनी के ससुराल में रहते थे। दामाद बलराम ने बताया- ससुर रामगोपाल प्राइवेट काम करते थे। रोजाना की तरह शनिवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकले थे। हम लोग शादी में आईअीआई के पास गए थे। रात को लौटकर आए तो ससुर नहीं थे। सुबह फोन आया कि ससुर की लाश ग्वालियर रोड चौकी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास रेलवे पटरी के किनारे पड़ी है। हम लोग पहुंचे तो उनकी साइकिल गायब थी। ससुर शराब पीते थे। आशंका है कि शराब पीने के बाद पानी नहीं मिला। इससे उनकी मौत हो गई। दो साल पहले बेटी की शादी की थी रामगोपाल की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। रामगोपाल की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह अपनी बेटी रोशनी और 11 साल के बेटे इंद्रजीत के साथ झांसी में रहते थे। दो साल पहले रामगोपाल ने अपनी बेटी की शादी की थी। इसके बाद वह बेटी के घर पर ही रहने लगे थे। वहीं पर बेटा भी रहता था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि आज सुबह पटरी के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। प्रथमदृष्टया अत्याधिक शराब पीने से मौत होने का मामला लग रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोविंद-नगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद बने अजय कपूर:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार जेपी पाल, सपा से सम्राट यादव, जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    लखनऊ की सोसाइटी में देर रात तक बजा DJ:लोगों ने पुलिस बुलाई; क्लब में बाहरी लोगों की एंट्री, शराब-सिगरेट और अभद्रता के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment