Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में BJP आई तो 'गुंडा-सिंडिकेट राज' खत्म होगा: Amit Shah का बड़ा ऐलान

    2 hours from now

    1

    0

    अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राज्य में ‘‘गुंडा राज’’ और ‘‘सिंडिकेट राज’’ का अंत करेगी। नदिया जिले के तेहट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही मतदाताओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में 110 सीटें जीत ली हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो यहां ‘गुंडा राज’ और ‘सिंडिकेट राज’ का अंत हो जाएगा। मतदान करने से न डरें, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त व्यवस्था की है। कोई भी आपको वोट डालने से नहीं रोक पाएगा।’’ उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह ‘‘राज्य में छिपे घुसपैठियों’’ की पहचान करेगी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता को कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ के बावजूद अचानक हुई भारी बारिश के कारण अपना भाषण छोटा करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP में बगावत के बीच Arvind Kejriwal ने कोलकाता में Mamata Banerjee के लिए मांगे वोट, Giriraj Singh ने कसा तंज
    Next Article
    Aamrapali-Kajal Movies on Youtube: कभी सौतन तो कभी सहेली, यूट्यूब पर फ्री में देखें काजल-आम्रपाली की ये फिल्में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment