Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में पकड़ा गया सोना:300 ग्राम बताया जा रहा वजन, सदर बाजार पुलिस मौके पर; सराफ भी पहुंचे

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान सोने के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। यह युवक सोना खरीदने के बाद मेट्रो से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान उनसे पकड़ लिया गया। युवक अमृतसर का बताया जा रहा है। मौके पर जीएसटी और इनकम टैक्स अफसरों को बुलाया गया है। मेट्रो स्टेशन पर जिस युवक को पकड़ा गया है, उसका नाम गौरव बताया जा रहा है और वह अमृतसर का रहने वाला है। हस्तिनापुर क्षेत्र से वह सोना लेकर आया है। जैसे ही वह मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा और उसने अपना बैग एक्सरे मशीन में डाला, उसमें सोना होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने गौरव को वहीं पर बैठा लिया स्टेशन के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन के अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जीएसटी और आयकर डिपार्टमेंट के अफसरों को भी बुला लिया। कुछ देर में दोनों विभागों की टीम भी पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। फिलहाल टीम जांच कर रही है। कुछ व्यापारी भी मौके पर पहुंचे हैं जिनका कहना है कि गौरव के पास जीएसटी और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। जल्द खबर अपडेट होगी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में खाई में गिरी बाइक, बेटे की मौत:आगरा से दवा लेकर लौटते समय पिता गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    ठाकुरगंज में किशोरी की मौत का मामला:हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने में केस, आरोपी जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment