Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में खाई में गिरी बाइक, बेटे की मौत:आगरा से दवा लेकर लौटते समय पिता गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। जनपद में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब दोनों आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। थाना जसराना क्षेत्र के नगला मदना निवासी सुनील कुमार अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ मंगलवार शाम आगरा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। कोटला रोड स्थित साती के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनील कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर 3 टैक्सी चालक गिरफ्तार:डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने यात्रियों को घेरकर जबरन गाड़ी में बैठाने वाले चालकों पर की कार्रवाई
    Next Article
    भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में पकड़ा गया सोना:300 ग्राम बताया जा रहा वजन, सदर बाजार पुलिस मौके पर; सराफ भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment