Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषड़ गर्मी में ‘मटके’ बने लोगों की पहली पसंद:राजस्थानी मटकों, मिट्टी की बोतल और थर्मस की बिक्री तेज, डॉक्टरों ने भी बताया ज्यादा फायदेमंद

    2 hours ago

    1

    0

    तेज धूप, भीषड़ गर्मी से परेशान लोग… ऐसे मौसम में एक बार फिर मिट्टी के मटके लोगों की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं। घरों में रखे मटकों का ठंडा पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। यही वजह है कि गर्मी बढ़ते ही बाजार में मटकों और मिट्टी के बर्तनों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। जहां एक ओर लोग फ्रिज का पानी इस्तेमाल करते हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी पारंपरिक मटकों के पानी को पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से बाजार में मिट्टी के बर्तनों की मांग में तेजी आई है।मेरठ में मटकों की दुकान लगाने वाली एक महिला ने बताया की वह पिछले करीब 40 साल से इस काम में जुड़े हैं और दिल्ली से मटके लाकर बेचते हैं। उनके पास राजस्थानी मटकों के अलावा मिट्टी की बोतल, मिट्टी का थर्मस और अन्य कई बर्तन उपलब्ध हैं, जिनमें पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है। छोटे से लेकर बड़े आकार के मटके, घड़े और बोतलें ग्राहकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। महिला के अनुसार, हर साल गर्मियों में इनकी बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन अब लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है, जिसके चलते मिट्टी के बर्तनों की मांग और ज्यादा हो रही है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी चौधरी का कहना है कि फ्रिज का बहुत ज्यादा ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि मटके का पानी पीना अधिक बेहतर होता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर के अनुकूल रहता है। डॉ. शालिनी के अनुसार, मिट्टी के बर्तन न केवल पानी को ठंडा रखते हैं, बल्कि उसमें मौजूद प्राकृतिक गुण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। ऐसे में गर्मियों में मटके का पानी एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलभराव के बाद अलर्ट मोड में नगर निगम:नगर आयुक्त बोले- जलजमाव को किसी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा
    Next Article
    मथुरा में देह व्यापार के 6 आरोपी जेल भेजे गए:गेस्ट हाउस का संचालक फरार, गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment