Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलभराव के बाद अलर्ट मोड में नगर निगम:नगर आयुक्त बोले- जलजमाव को किसी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जलभराव और नाला सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिनमें अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, जीएम जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, निर्माण और जलकल विभाग के सहायक व अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। जलभराव की स्थिति पर चर्चा हुई बैठक में 29 अप्रैल की शाम हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों में हुए जलभराव की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से रिपोर्ट ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां-जहां पानी जमा हुआ है, वहां तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पंपिंग सेट समय से चालू किए जाएं ताकि पानी जल्दी निकाला जा सके। जरूरत पड़ने पर नालों की तल्लीझाड़ सफाई भी कराई जाए। जिससे जल निकासी में कोई बाधा न आए। पंपिंग स्टेशनों पर लगे प्रीपेड मीटरों को लेकर भी निर्देश दिए गए कि उनमें कम से कम पांच महीने का एडवांस रिचार्ज करा लिया जाए और बिजली बिल समय पर जमा किया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नगर आयुक्त ने दिया निर्देश नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि मानसून के चार महीनों के दौरान जोनवार सभी अवर अभियंता और सफाई निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई सुपरवाइजर के साथ लगातार निगरानी रखें। यूएफएमसी के माध्यम से जलभराव से जुड़े मुद्दों की नियमित समीक्षा की जाए और समय रहते उनका समाधान किया जाए। जहां-जहां नाला निर्माण का काम चल रहा है, वहां अस्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य के कारण कहीं पानी न जमा हो। साथ ही बारिश के समय सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहें, लगातार निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पंपिंग सेट सही समय पर चल रहे हैं और सफाई कर्मचारी अपने कार्य में लगे हुए हैं। बैठक में साफ तौर पर यह संदेश दिया गया कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और इसके समाधान के लिए सभी विभाग मिलकर जिम्मेदारी से काम करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ₹3 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम के बुलडोजर ने चकरोड पर बनी बाउंड्री वॉल तोड़ी
    Next Article
    भीषड़ गर्मी में ‘मटके’ बने लोगों की पहली पसंद:राजस्थानी मटकों, मिट्टी की बोतल और थर्मस की बिक्री तेज, डॉक्टरों ने भी बताया ज्यादा फायदेमंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment