Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूतनाथ बाजार का आधुनिकीकरण शुरू:7.43 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ और सजावटी लाइट लगेगी

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ बाजार का अब आधुनिक स्वरूप में विकास किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 7.43 करोड़ रुपये की लागत से भूतनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण और सजावटी लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। व्यापारी और क्षेत्रवासी वर्षों से इस बाजार के विकास की मांग कर रहे थे। इस परियोजना से बाजार में आवागमन आसान होगा। सड़क चौड़ी होने के साथ पैदल चलने वालों के लिए व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे बाजार की सुंदरता भी बढ़ेगी। चौड़ीकरण और बेहतर सुविधाओं की मांग थी भूतनाथ बाजार के व्यापारियों की लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण और बेहतर सुविधाओं की मांग थी। विकास कार्य पूरा होने के बाद बाजार में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। व्यवस्थित सड़क और फुटपाथ से ग्राहकों को खरीदारी में सुविधा मिलेगी, साथ ही यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि भूतनाथ बाजार को सिर्फ विकसित करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसे ऐसा सुंदर और व्यवस्थित बाजार बनाना है, जिस पर व्यापारी और क्षेत्रवासी गर्व कर सकें। उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम में भूतनाथ मंदिर के महंत रुद्रनाथ, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवरी, मंडल महामंत्री संदीप पाठक, शेखर श्रीवास्तव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, लखनऊ महानगर कार्यकारिणी सदस्य शशांक शेखर गोल्डी, व्यापारी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हत्याकांड-मैंनेजर पत्नी ने डेढ़ करोड मांगे थे:ननद के साथ रहना नहीं चाहती थी, 2 दिन में असलहे खरीदे, 50 मिनट में सब खत्म किया
    Next Article
    लखनऊ में 'विक्रेता विकास कार्यक्रम':200 से अधिक उद्यमी शामिल; सरकारी खरीद में MSME की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment