Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ हत्याकांड-मैंनेजर पत्नी ने डेढ़ करोड मांगे थे:ननद के साथ रहना नहीं चाहती थी, 2 दिन में असलहे खरीदे, 50 मिनट में सब खत्म किया

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हत्याकांड… 2 दिन रेकी, 30 मिनट में 2 हत्याएं और सुसाइड। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की 2 वजहें सामने आई हैं। पहली- बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए एलिमनी मांग रही थी। दूसरी- दिव्या, मानस की मानसिक रूप से बीमार बहन के साथ नहीं रहना चाहती थी। 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले में सुनवाई थी। इस दौरान SBI फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी और दिव्या के बीच एलिमनी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या कर सुसाइड करने की प्लानिंग की। उसने 3 असलहे खरीदे और 2 दिन तक पत्नी की रेकी की। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से सीधे ICICI बैंक पहुंचा। उसने पत्नी को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई, फिर मानस ने दिव्या को गोली मार दी। इसके बाद वह करीब 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद बहन शीबा को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, पत्नी और बहन की हत्या से लेकर खुदकुशी तक की पूरी वारदात करीब 30 मिनट में हुई। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। लव मैरिज से लेकर मौत तक की पूरी कहानी पढ़िए 9 साल पहले लव मैरिज, 1 साल पहले पत्नी ने घर छोड़ा परिजनों के मुताबिक, मानस और दिव्या ने 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के रिश्ते ठीक रहे, लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई और दोनों अलग रहने लगे। 2018 में मानस की मां को कैंसर हुआ तो दिव्या दोबारा उसके साथ रहने लगीं। इसी दौरान मानस की बहन को साथ रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। 2019 में मानस की मां की मौत के बाद दिव्या फिर अलग हो गईं। कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और वे दोबारा साथ रहने लगे। 2025 में बहन को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। दिव्या का कहना था कि वह मानस की बहन के साथ नहीं रहेंगी, जबकि मानस इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद नवंबर 2025 में दिव्या ने पूरी तरह घर छोड़ दिया। मानस ने रिश्ता बचाने की कोशिश की और कई बार दिव्या से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मामला लखनऊ फैमिली कोर्ट पहुंच गया। जनवरी 2026 में दिव्या ने फैमिली कोर्ट में मुकदमा दायर किया और तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई। 3 महीने से लखनऊ से बाहर था, लौटने पर एलिमनी की जानकारी मिली मानस के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि वह करीब 3 महीने से बैंक के ऑडिट के काम से शहर से बाहर था। लौटने के बाद उसे 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में होने वाली सुनवाई की जानकारी मिली। वह कोर्ट पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, यहीं उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग के बारे में पता चला। इसके बाद वह तनाव में आ गया। 3 असलहे खरीदे, पत्नी की रेकी शुरू की पुलिस की जांच के मुताबिक, 18 अगस्त की सुनवाई के बाद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने 2 दिन में 3 असलहों का इंतजाम किया। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल और एक तमंचा बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों असलहे बरामद कर लिए हैं। तीनों लोडेड थे। हालांकि, मानस ने ये असलहे कहां से और किससे खरीदे, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद उसने पत्नी दिव्या की रेकी शुरू कर दी। पत्नी को इशारे से बुलाया, पहले पीटा फिर गोली मार दी दिव्या के ममेरे भाई मयंक दीक्षित ने बताया कि 20 अगस्त को दिव्या बैंक के काम से बाहर गई थीं। काम खत्म करने के बाद जब वह दोपहर में कार से ऑफिस पहुंचीं तो मानस वहां पहले से मौजूद था। उसने दिव्या को इशारा करके बुलाया और कहा कि कुछ बात करनी है। दिव्या उसके पास पहुंचीं तो मानस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बैंक के गार्ड और कर्मचारी उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान मानस ने दिव्या के माथे में गोली मार दी। गोली लगते ही दिव्या सड़क पर गिर गईं। इसके बाद मानस वहां से भाग निकला। वह सीधे करीब 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। यहां उसने बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सुसाइड से पहले स्टेटस लगाया- पत्नी ने मुझे धोखा दिया पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या के बाद मानस ने वॉट्सऐप स्टेटस लगाया। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और खुद को व अपनी बहन को मारने की बात लिखी। स्टेटस में उसने दिव्या की बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया। दिव्या के भाई मयंक दीक्षित का कहना है कि प्रज्ञा और भरत को ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि मानस का व्यवहार कुछ समय से सामान्य नहीं था। पुलिस अब स्टेटस में किए गए दावों की भी जांच कर रही है। दिव्या मायके में, मानस बहन के साथ किराए के मकान में रहता था मानस से अलग होने के बाद दिव्या आलमबाग के श्रंगार नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। कुछ समय पहले उन्होंने पारा के बुद्धेश्वर में अपना मकान बनवाया था। फिलहाल वह इसी घर में माता-पिता के साथ रह रही थीं। दिव्या के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। वहीं, मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन शीबा बाजपेयी (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के पिता भी बैंककर्मी थे। करीब 6 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उसकी मां की भी मौत हो चुकी है। पड़ोसी बोले- मानस सामान्य तौर पर अच्छे से मिलता था पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि मानस बहुत अच्छा व्यक्ति था। वह सभी से अच्छे से मिलता था। उन्होंने जैसे ही मानस का वाट्सऐप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। कमरे में बेड पर मानस और उसकी बहन के शव पड़े थे। उसने बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की : लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा बोलीं- जीजा साइको था लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस:दोपहर बाद बारिश के आसार, सामान्य से 9 प्रतिशत कम हुई बारिश
    Next Article
    भूतनाथ बाजार का आधुनिकीकरण शुरू:7.43 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ और सजावटी लाइट लगेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment