Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही की मस्जिद में तरावीह नमाज मुकम्मल:मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए मांगी गई दुआएं

    9 hours ago

    1

    0

    भदोही में पवित्र माह-ए-रमजान के दौरान पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह के मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार रात नगर के मर्यादपट्टी मोहल्ले में स्थित हजरत सैयद सालार मसूद गाजी रह.अ.के आस्ताने वाली मस्जिद में तरावीह मुकम्मल हुई, जहां मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। हाफिज तालिब खां ने तरावीह मुकम्मल कराई। इस अवसर पर मुक्तदियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। यह आयोजन रौजा गाजी मियां वाली मस्जिद में संपन्न हुआ। इस दौरान मौलाना अब्दुस्समद जिताई ने कहा कि पवित्र माह-ए-रमजान रहमतों, बरकतों और फजीलतों वाला महीना है। इस मुकद्दस महीने में अल्लाह अपने बंदों की एक-एक नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि हर नवाफिल का सवाब सुन्नतों के बराबर और हर सुन्नत का सवाब फर्ज के बराबर हो जाता है। इसी तरह सभी फर्ज का सवाब 70 गुना कर दिया जाता है। मौलाना ने उपस्थित लोगों से इस महीने में अधिक से अधिक इबादत करने, पांच वक्त की नमाज पढ़ने और खूब तिलावत करने का आग्रह किया। हाफिज मो. तालिब खां ने कहा कि तरावीह मुकम्मल होने का यह अर्थ नहीं कि अब तरावीह न पढ़ी जाए। पवित्र माह-ए-रमजान में पूरे महीने तक तरावीह या सूरह तरावीह पढ़ते रहना चाहिए। इसके साथ ही, इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों, यतीमों और मिस्किनों की मदद करनी चाहिए। तरावीह मुकम्मल होने के बाद, हाफिज मो. तालिब खां ने बारगाहे इलाही में दोनों हाथ फैलाकर मुल्क की सलामती, तरक्की और अमन-चैन कायम रखने के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस मौके पर हाजी अब्दुल रशीद खां, रफीक खां, अब्दुल रज्जाक खां, नुरैन खां, अब्दुल रहीम खां, शेरु खां, फिरोज खां, वहीद खां और सैफ खां सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मौसम साफ, तापमान 1°C घटा:अगले दिनों 32°C से अधिक पहुंच सकता है पारा, सुबह-शाम ठंड; दिन में तेज धूप
    Next Article
    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज से औद्योगिक, घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment