Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज से औद्योगिक, घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में बिजली उपभोक्ताओं को फरवरी माह के बिलों में झटका लगा है। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिलों में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि से औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता भी प्रभावित हुए हैं। हजारों उपभोक्ताओं को बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़े हुए बिल मिले हैं, जिससे उनमें रोष है। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों अकरमपुर, दही तिराहा और बंथर में स्थित 113 से अधिक फैक्ट्रियां इस बढ़ोतरी से सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों में 25 बड़ी औद्योगिक इकाइयों के अलावा दर्जनों लघु और मध्यम उद्योग संचालित हैं। नए नियमों के लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को प्रति 100 रुपये के बिल पर वैट सहित लगभग 12 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि पहले से ही बिजली दरें अधिक हैं और बार-बार तकनीकी दिक्कतें तथा कटौती अलग समस्या बनी हुई है। फ्यूल सरचार्ज के रूप में यह अतिरिक्त बोझ उद्योगों की लागत बढ़ाएगा, जिससे उत्पादन और रोजगार पर भी असर पड़ सकता है। बिजली बिलों में यह वृद्धि केवल औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। जिले में लगभग 5.22 लाख घरेलू उपभोक्ता और करीब 4,000 व्यावसायिक कनेक्शन धारक भी इससे प्रभावित हुए हैं। गांधी नगर निवासी सुरेश तिवारी ने बताया कि जब वे बिल जमा करने पहुंचे तो सामान्य से अधिक राशि देखकर हैरान रह गए। विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना न मिलने से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि महंगाई पहले से ही चरम पर है और बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी ने घरेलू खर्चों का संतुलन बिगाड़ दिया है। इस संबंध में एक्सईएन सिटी हिमांशु गौतम ने जानकारी दी कि फ्यूल सरचार्ज को फरवरी के बिलों में शामिल किया गया है। इसमें घरेलू और व्यावसायिक, सभी प्रकार के उपभोक्ता शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही की मस्जिद में तरावीह नमाज मुकम्मल:मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए मांगी गई दुआएं
    Next Article
    मतदाता सूची शुद्धिकरण का चौथा विशेष अभियान:आज यूपी के सभी मतदेय स्थलों पर लगेगी हेल्प डेस्क, लखनऊ में BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेंगे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment