Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही की नूरानी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल:मुक्तदियों ने हाफिज हसनैन अंसारी का फूलमालाओं से किया इस्तकबाल

    7 hours ago

    1

    0

    भदोही के मोहल्ला जमुंद स्थित नूरानी मस्जिद में रविवार रात मुकद्दस माह-ए-रमजान की 12वीं शब पर नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल हुई। हाफिज हसनैन अंसारी ने यह नमाज अदा कराई। तरावीह मुकम्मल होते ही मुक्तदियों ने हाफिज हसनैन अंसारी का फूलमाला पहनाकर इस्तकबाल किया। इस दौरान लोगों ने गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उस्तादुल हुफ्फाज हाफिज हाजी परवेज उर्फ अच्छे मियां ने कुरआन की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कुरआन जिंदगी जीने का सलीका सिखाती है और पूरी दुनिया को मोहब्बत व अमन का पैगाम देती है। हाफिज परवेज ने बताया कि कुरआन दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है और अल्लाह ने इसकी हिफाजत की जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने मुक्तदियों से कुरआन को समझकर पढ़ने और रमजान के बाद भी इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए रखने का आग्रह किया। उनके अनुसार, कुरआन पढ़ने और सुनने से रूह को ताजगी मिलती है। हाफिज हसनैन अंसारी और मुक्तदियों ने बारगाह-ए-परवरदिगार में दोनों हाथ फैलाकर दुआएं मांगीं। उन्होंने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमनो-अमान कायम रखने के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही लोगों के कारोबार में बरकत, बीमारों की शिफा और परेशान लोगों की मुश्किलों को दूर करने की भी दुआएं की गईं। इस मुबारक मौके पर वकील कुरैशी, मोइनुद्दीन अंसारी, शमीम कुरैशी, अशफाक अंसारी, नसीम खां, परवेज अंसारी, मोनू खां, जुनैद अंसारी, जमील राईन, इमरान अंसारी, पिंटू खां, नौशाद कुरैशी, आसिफ खां, जावेद अंसारी, एखलाक कुरैशी, शाहबाज अकबर, नदीम कुरैशी, सरफराज, नफीस कुरैशी, आरिफ खां, अयान, अशफाक कुरैशी और मुश्ताक कुरैशी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:तहसील के पीछे संदिग्ध हालत में शव बरामद, रोते बिलखते परिजन
    Next Article
    कृष्णा शुक्ला 'मूर्खाधिराज', अभय सोनी 'मूर्खाधिपति' बने:बलरामपुर में 38वां होली ठिठोली महोत्सव रंग, रस और व्यंग्य से सराबोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment