Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:तहसील के पीछे संदिग्ध हालत में शव बरामद, रोते बिलखते परिजन

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव तहसील के पीछे फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान अफसर खान (19) पुत्र नियामत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। पुलिस ने घटना स्थल पर भीड़ को नियंत्रित किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे बुढ़ाना समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देखकर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के भाई मुनव्वर ने बताया कि वे आठ भाई हैं और अफसर सबसे छोटा था। वे सभी ईंट भट्टे पर काम करते हैं। मुनव्वर के अनुसार, अफसर रविवार दोपहर 3 बजे काम के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह पुलिस के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज संदीप चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' शुरू:147 हॉटस्पॉट चिन्हित, अपराधों पर अंकुश लगाने की नई रणनीति, SP ने दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    भदोही की नूरानी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल:मुक्तदियों ने हाफिज हसनैन अंसारी का फूलमालाओं से किया इस्तकबाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment