Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार:गैंग के सक्रिय सदस्य महेंद्र के खिलाफ औराई थाने में मामला दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने ₹15,000 के इनामी बदमाश महेंद्र कुमार भारती को गिरफ्तार किया है। महेंद्र वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का सदस्य है और उसे गोपीगंज थाना पुलिस ने कटका पड़ाव तिराहा से पकड़ा। महेंद्र, जितेंद्र कुमार भारती गैंग का सदस्य है। जितेंद्र, गरथमा, सिंधौरा, वाराणसी का निवासी है। यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और इनकी सक्रियता जनपदीय स्तर पर है। गिरोह के खिलाफ दर्ज मामला इस गिरोह के खिलाफ औराई थाने में गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, इनके भय और दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विशेष अभियान और गिरफ्तारी जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशन में गैंगस्टर के खिलाफ लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज पुलिस टीम ने महेंद्र कुमार भारती को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    200 क्विंटल चीनी से बनाई मिठाई, 10 करोड़ की टैक्स-चोरी:मधुरम स्वीट्स ने 60% बिना बिल के बेचा, राज रतन ने 9 ठिकानों पर आज भी रेड
    Next Article
    रिकी लॉन्च संग सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:RTO बोले- ईंधन की बचत से लाभ मिलेगा, नियमों का पालन करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment