Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में बर्न यूनिट 7 साल से बंद:153.26 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार, पर विशेषज्ञ-उपकरणों का अभाव

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आग से झुलसे मरीजों के इलाज की सुविधा आज भी अधूरी है। जिला अस्पताल परिसर में प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट का भवन सात साल पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों और आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण यह यूनिट अब तक चालू नहीं हो पाई है। शासन ने नवंबर 2012 में 153.26 लाख रुपये की लागत से इस यूनिट के निर्माण को मंजूरी दी थी। जून 2013 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्य में देरी और लागत वृद्धि के कारण, 2015 में 107.85 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुमान भेजा गया, जिससे पुनरीक्षित लागत बढ़कर 196.87 लाख रुपये हो गई। वर्ष 2017 में धनराशि जारी होने के बाद भवन तैयार हुआ और 2019 में इसे जिला अस्पताल को सौंप दिया गया। इसके बावजूद, संसाधनों और उपकरणों के अभाव में यूनिट का संचालन आज तक शुरू नहीं हो सका है। जिले में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े शहरों, विशेषकर कानपुर, रेफर करना पड़ता है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। बर्न यूनिट के संचालन के लिए शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें एक प्लास्टिक सर्जन, दो जनरल सर्जन, तीन ईएमओ, छह स्टाफ नर्स, एक फिजियोथेरेपिस्ट, तीन ड्रेसर और 20 बहुउद्देश्यीय कर्मियों के साथ आवश्यक उपकरणों की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में अपना दल कमेरावादी का पैदल मार्च:यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    गोरखपुर की डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.58 करोड़ हड़पे:ED का अफसर बनकर जालसाज बोले- मनी लांड्रिंग करती हो, 8 दिन बंधक बनी रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment