Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव:भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम किया, 3 महिलाओं समेत 8 लोगों पर केस

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के गोपीगंज कोतवाली के लालानगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर पथराव और हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने पथराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, चक्काजाम करने और जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आठ नामजद आरोपियों—बुद्धू राम, रवि कुमार, शिव शंकर, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुगना देवी, सोनी देवी और सरस्वती देवी—का धारा 151 के तहत चालान किया गया। औराई एसडीएम ने महिलाओं को जमानत दे दी, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई से पहले शुरू हुआ विरोध गुरुवार को तहसीलदार मिश्री चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ लालानगर पहुंची थी। टीम का उद्देश्य मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना था। पुलिस के अनुसार, टीम के पहुंचते ही कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही लोगों ने पथराव कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। तीन महिलाओं समेत आठ नामजद घटना के बाद पुलिस ने बुद्धू राम, रवि कुमार, शिव शंकर, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, सुगना देवी, सोनी देवी और सरस्वती देवी को नामजद किया। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:मामा की मौत, भांजे की हालत गंभीर; कपड़े खरीदकर लौट रहे थे दोनों
    Next Article
    पवन की उम्मीदवारी, सत्तापक्ष के नेता की ‘टाइमिंग’ का जवाब?:अयोध्या सीट पर 2022 में घटा भाजपा का मार्जिन, सपा का वोट 26% से बढ़कर 40% पहुंचा; 2012 में पवन ने भाजपा को था हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment