Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में घंटों चला बवाल, फायरिंग-बमबाजी:दर्जनों हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ की, मोबाइल-नकदी लूटी, तीन घायल; जोगापुर में कई थानों की फोर्स और पीएससी तैनात

    21 hours ago

    1

    0

    भदोही में रविवार रात जोगापुर की पांडे बस्ती में जमकर बवाल हुआ। दर्जनों हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते कई राउंड फायरिंग की और बम भी चलाए। इस हमले में करीब 12-13 घरों के टीनशेड टूट गए और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे टूट गए। रविवार रात 9:15 बजे गांव में अचानक गोली और बम की आवाज सुनकर लोग घरों में छिप गए। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लोगों ने हमले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां, ऊंज, भदोही, महिला थाना और दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कई घंटों तक मौके से साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। पूरा मामला दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव का है। देखिए हमले से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… दुर्गागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात हरदुआ गांव स्थित जोगापुर की पांडे बस्ती में कई राउंड फायरिंग हुई और बम चले। रात करीब 9:15 बजे हुई इस घटना से पूरा गांव दहल उठा। अचानक गोलियों और बम धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए। महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण रणजीत पांडेय के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में पहुंचे हमलावर गांव में घुसे। उन्होंने राजू पांडेय के घर को निशाना बनाया। इस दौरान बम चलने से करीब 12-13 घरों के टीनशेड टूट गए। वहीं, घर के सामने खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हमलावरों ने राजू पांडेय के घर से नकदी व मोबाइल फोन भी लूट लिए। हमलावर काफी देर तक गांव में उत्पात मचाते रहे। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और कई परिवार घरों के अंदर खुद को बंद कर छिप गए। हमलावरों ने कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की है। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लोगों ने हमले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सुरियावां, ऊंज, भदोही, महिला थाना और दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से घंटों तक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर ले ली गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। ------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में छत से घर में घुसे चोर,लाखों की चोरी:कपड़े व्यापारी के घर वारदात, नकदी-जेवर ले गए, छत पर सोते समय घटना को दिया अंजाम
    Next Article
    एटा में तीन घरों में आग:फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने ढाई घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment