Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में छत से घर में घुसे चोर,लाखों की चोरी:कपड़े व्यापारी के घर वारदात, नकदी-जेवर ले गए, छत पर सोते समय घटना को दिया अंजाम

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र के उर्दी गोंडा गांव में एक कपड़े व्यापारी के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। यह घटना तब हुई जब परिवार भीषण गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। पीड़ित आरिफ कपड़े की दुकान चलाते हैं और दुकान के पीछे अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात, भीषण गर्मी के चलते आरिफ और उनका परिवार मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए। चोरों ने घर के अंदर बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी चुरा ली। यह नकदी कपड़े की दुकान की बिक्री से जमा की गई थी। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे आए, तो उन्होंने कमरों में सामान बिखरा हुआ पाया और चोरी का पता चला। आरिफ ने तत्काल कटरा बाजार थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। त्रिपाठी ने आगे कहा कि परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की इस घटना का खुलासा करने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज से शुरू हो रहा नौतपा:सुबह से ही गर्मी ने दिखाए तेवर, लू का भी अलर्ट जारी- तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
    Next Article
    भदोही में घंटों चला बवाल, फायरिंग-बमबाजी:दर्जनों हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ की, मोबाइल-नकदी लूटी, तीन घायल; जोगापुर में कई थानों की फोर्स और पीएससी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment