Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया:जोगीरा की धुन पर झूमीं टोलियां, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में बुधवार को रंगों का पर्व होली लोक प्रचलित परंपराओं के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अबीर-गुलाल और जोगीरा के राग के साथ अलमस्तों की टोलियां सड़कों पर झूमती-गाती रहीं। सड़कों पर लाल, नीले, पीले, हरे और गुलाबी रंगों की छटा बिखर गई। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। होलिका दहन के बाद से ही नगर में उत्सव का माहौल बन गया था। फाग के राग और ढोलों की थाप तेज हो गई थी। सुबह से ही नगरवासियों पर होली का खुमार छाया रहा। मोहल्लों में युवकों ने टोलियां बनाकर चौराहों और प्रमुख मार्गों पर एक-दूसरे के साथ जमकर रंग खेला। उन्होंने सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन सवारों को भी 'बुरा न मानो होली है' कहकर रंग लगाया। नगर के चौराहों और गली-नुक्कड़ों पर लाउडस्पीकरों पर 'बलम पिचकारी' और 'होली खेले रघुवीरा' जैसे फिल्मी गीत बजते रहे। युवा और बच्चे इन गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए। सुबह से ही बच्चे पिचकारियां लेकर छतों पर डटे रहे और घर के बाहर से गुजरने वाले लोगों पर रंग की बौछार करते रहे। घरों में महिलाओं ने भी उत्साह से रंग खेला। दोपहर एक बजे तक सड़कों पर रंग खेलने का सिलसिला थम गया। इसके बाद लोग स्नान कर नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर होली की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और गुझिया, पापड़, चिप्स व ठंडई जैसे पकवानों का आनंद लिया गया। लोगों ने घर-घर जाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और विभिन्न प्रकार के पकवानों का लुत्फ उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मादक पदार्थ तस्करों के मददगार दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड:ADCP ने की गोपनीय जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
    Next Article
    चित्रकूट के रैपुरा में डाकिया-ड्राइवर से मारपीट, लूट:कर्वी मीटिंग से लौटते समय हुई घटना, 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ मेडिकल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment