Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट के रैपुरा में डाकिया-ड्राइवर से मारपीट, लूट:कर्वी मीटिंग से लौटते समय हुई घटना, 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ मेडिकल

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक डाकिया और उसके ड्राइवर के साथ मंगलवार शाम को मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। यह घटना मैकी मोड़–इटवा संपर्क मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, डाक विभाग में कार्यरत डाकिया कर्वी में एक विभागीय बैठक में शामिल होने के बाद वाहन से इटवा लौट रहा था। उसके साथ वाहन चालक भी मौजूद था। मैकी मोड़–इटवा संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर डाकिया तथा ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। मारपीट के दौरान डाकिया के पास से नकदी और अन्य सामान लूट लिए गए। घटना के बाद दोनों किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के लगभग 15 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया है। मारपीट में घायल ड्राइवर के सीने में दर्द बढ़ने की शिकायत है, जबकि डाकिया की आंख और पीठ पर लोहे की रॉड से चोट के निशान हैं। पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया:जोगीरा की धुन पर झूमीं टोलियां, जमकर उड़ा रंग-गुलाल
    Next Article
    होलिका जलाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या:बुलंदशहर में बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायिरंग, पेट और सिर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment