Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कृषि उपकरण चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, टुल्लू पंप व सबमर्सिबल बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में खेतों से टुल्लू पंप, सबमर्सिबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य चोरों की तलाश जारी है। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों से सिंचाई के उपकरण चुरा लिए थे। इस संबंध में दुर्गागंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम लगातार घटना के अनावरण में जुटी हुई थी। आज दुर्गागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान प्रयागराज निवासी आरिफ और दुर्गागंज निवासी संदीप कनौजिया के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस टीम अब इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए केबल तार और अन्य सामान बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि रामनगर में हुई कृषि उपकरण चोरी की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है और अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे पंकज चौधरी, बजट पर युवाओं से करेंगे संवाद:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बजट पर अपना पक्ष रखेंगे, युवाओं की राय सुनेंगे
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1398 परीक्षार्थी अनुपस्थित:कड़ी सुरक्षा में हुई पहली पाली की हाईस्कूल परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment