Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई परशुराम जयंती:जिला कार्यालय पर कलश स्थापना कर पूजन-अर्चन किया

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जिला कार्यालय में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय सरपतहा ज्ञानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इसके बाद पंडित संस्कार दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम जी के चित्र का पूजन-अर्चन और पाठ किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को याद किया। उन्होंने समाज में धर्म, न्याय, शौर्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को त्याग, पराक्रम और सत्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उत्तर प्रदेश महासचिव और भदोही प्रभारी कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, भदोही जिलाध्यक्ष विकास दुबे, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी और अमित मिश्रा शामिल थे। संतोष दुबे, अभिषेक दुबे, प्रवीण दुबे, करण दुबे, विकास दुबे, लवकुश दुबे, शिवांश मिश्रा, शुभम पाण्डेय, सूरज गुप्ता, अजय पासी और रत्नेश बिंद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम के जयघोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विधायकों ने सांसद पत्नी का किया सम्मान:सपा ने नरेश उत्तम के घर के बाहर हुए प्रदर्शन को लोकतंत्र के खिलाफ बताया
    Next Article
    एग्जाम सेंटर पर पहुंचे आयोग अध्यक्ष प्रशांत कुमार, इंतजाम देखे:असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा समाप्त, 16 विषयों की हुई परीक्षा; 19474 परीक्षार्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment