Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर ज्ञापन:कमल तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

    9 hours ago

    1

    0

    नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उत्तर प्रदेश इकाई ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में टीम ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से पार्टी का विस्तार करने को कहा। मुलाकात के दौरान, भदोही लोजपा टीम से प्रदेश महासचिव और भदोही प्रभारी कमल तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दो ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में भदोही जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की गई है। यह ज्ञापन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया गया है। तिवारी ने मंत्री को बताया कि भदोही जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक भी अस्पताल नहीं है, जिसके कारण आपात स्थिति में मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना पड़ता है और कई बार रास्ते में ही दुर्घटनाएं हो जाती हैं। दूसरे ज्ञापन में सेमराधनाथ धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की गई है। यह ज्ञापन केंद्रीय पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे ने भदोही जिले से गुजर रही वरुणा नदी की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भदोही जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी और शोभित कुमार भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बड़ा वेटलैंड पार्क बनाया जाएगा:150 प्रजाति की पक्षियों के लिए सजाया जा रहा, राजस्थान के 'भरतपुर' की तर्ज पर बनेगा
    Next Article
    देवरिया में युवक पर हमला, VIDEO:लाठी-बेल्ट से पीटा, ईंट मारी; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment