Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बड़ा वेटलैंड पार्क बनाया जाएगा:150 प्रजाति की पक्षियों के लिए सजाया जा रहा, राजस्थान के 'भरतपुर' की तर्ज पर बनेगा

    10 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ और ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कानपुर के बिल्हौर तहसील स्थित जैसमो वेटलैंड की सूरत बदलने जा रही है। वन विभाग ने इसे बड़े वेटलैंड पार्क और इको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। लक्ष्य है कि इस प्राकृतिक धरोहर को राजस्थान के प्रसिद्ध भरतपुर पक्षी अभयारण्य की तर्ज पर विकसित किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल सके। 1 करोड़ का बजट, इको-टूरिज्म हब बनाने की तैयारी डीएफओ दिव्या ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि जैसमो वेटलैंड को टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए शासन से करीब एक करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई है। नदी किनारे स्थित यह वेटलैंड बाढ़ नियंत्रण और जलवायु संतुलन में ‘किडनी’ की तरह काम करता है, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं से संवारा जाएगा। 150 से ज्यादा पक्षी प्रजातियां, सारस की खास मौजूदगी जैसमो वेटलैंड की सबसे बड़ी ताकत इसकी जैव-विविधता है। हालिया सर्वे में यहां करीब 150 प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस यहां आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही व्हिसलिंग डक, स्नेक बर्ड और कॉर्मोरेंट जैसे पक्षियों की मौजूदगी भी इस क्षेत्र को खास बनाती है। प्रवासी पक्षियों के लिए मिट्टी के टीले (माउंट्स) और लकड़ी के स्टैंड तैयार किए जाएंगे, ताकि वे यहां सुरक्षित विश्राम कर सकें। बटरफ्लाई पार्क और बर्ड वॉचिंग होगी खास पहचान परियोजना के तहत वेटलैंड पार्क में एक बटरफ्लाई पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए मिल्कवीड, लैंटाना, बटरफ्लाई बुश, गेंदा और सूरजमुखी जैसे पौधे लगाए जाएंगे, जो तितलियों के भोजन और प्रजनन के लिए अनुकूल होंगे। साथ ही बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे कानपुर समेत आसपास के जिलों से पर्यटक यहां आकर्षित होंगे। 6-7 महीने में पूरा करने का लक्ष्य, रोजगार भी मिलेगा डीएफओ दिव्या के मुताबिक, बजट मिलते ही काम तेज कर दिया जाएगा और 6 से 7 महीने में परियोजना पूरी कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है। इस वेटलैंड पार्क के विकसित होने से स्थानीय युवाओं को गाइड, जलपान गृह और अन्य सेवाओं के जरिए रोजगार मिलेगा। जैसमो वेटलैंड न सिर्फ कानपुर के लिए ‘फेफड़े’ की तरह काम करेगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान भी बनाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएलएड प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरण शुरू:परीक्षा नियामक प्राधिकारी का निर्देश, डायट को डिजीशक्ति वेब पोर्टल से जोड़े
    Next Article
    भदोही में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर ज्ञापन:कमल तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment