Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत:जबड़ा टूटा-सिर फटने से गई जान, कोचिंग से लौटते समय हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही कोतवाली क्षेत्र के कारपेट सिटी चौकी अंतर्गत इंदिरा मिल चौराहे के पास साईं सम्राट होटल के सामने बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्रा अंजलि यादव की मौत हो गई। अंजलि मखदुमपुर निवासी चंद्रशेखर यादव की पुत्री थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजलि सुबह करीब 11 बजे साइकिल से कोचिंग के लिए चोरी बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक मालवाहक टेंपो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजलि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उन्हें भदोही स्थित एक निजी सहारा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कारपेट सिटी चौकी प्रभारी राजेंद्र ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल टेंपो वाहन को चौरी बाजार क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि टेंपो को जब्त कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया MPL में 'मैन ऑफ द मैच' को देसी मुर्गा:अनोखा इनाम मिलने पर खिलाड़ी भी हंसा पड़ा
    Next Article
    लखनऊ में नाइट सफारी को ₹207 करोड़ का बजट:प्रदेश की पहली नाइट सफारी होगी, कुकरैल जंगल में 2027 एकड़ में बनाई जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment