Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया MPL में 'मैन ऑफ द मैच' को देसी मुर्गा:अनोखा इनाम मिलने पर खिलाड़ी भी हंसा पड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र में आयोजित महुआरी प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अनोखे पुरस्कार के कारण सुर्खियों में है। इस प्रतियोगिता में 'मैन ऑफ द मैच' खिलाड़ी को नकद या ट्रॉफी के बजाय देसी मुर्गा भेंट किया गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद यह पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। खिलाड़ी भी ये इनाम लेकर हंसने लगा। इस प्रतियोगिता में जितने मैच हुए है, उनमें मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को देसी मुर्गा दिया गया है। यह अनोखा प्रयोग महुआरी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता में देखने को मिला। आयोजकों ने प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को देसी मुर्गा देकर सम्मानित किया। इस पहल को कुछ लोगों ने ग्रामीण परंपरा से जुड़ा बताया, तो कुछ ने इसे मनोरंजक और यादगार करार दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को पथरदेवा और बेलही बिहार की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलही बिहार की टीम निर्धारित सात ओवर में 24 रन पर सिमट गई। जवाब में पथरदेवा की टीम ने 5 ओवर 3 गेंद में 26 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के आयोजक प्रद्युम्न पांडेय उर्फ पीडी व्लॉगर और सरफराज ने बताया कि उनका उद्देश्य प्रतियोगिता को एक अलग पहचान देना और खिलाड़ियों में उत्साह भरना था। उनका कहना था कि बाजार में देसी मुर्गा कम उपलब्ध होने के कारण यह इनाम खिलाड़ियों के लिए विशेष आकर्षण बन गया, जिससे एमपीएल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित न रहकर अपने अनोखे पुरस्कार के लिए भी जाना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी-शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को 21 करोड़ का बजट मिला:चिन्मयानंद बोले- हमने 100 करोड़ की संपत्ति दी, बजट पर कुछ नहीं कहना
    Next Article
    भदोही में पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत:जबड़ा टूटा-सिर फटने से गई जान, कोचिंग से लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment