Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में सीडीपीओ औराई को नोटिस:जिला पोषण समिति बैठक में खुली पोल, लापरवाही पर DM सख्त

    2 hours ago

    1

    0

    ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) सत्रों का सभी विकास खंडों में शत प्रतिशत आयोजन न होने पर सीडीपीओ भदोही और औराई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को भी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने जीरो से छह वर्ष के बच्चों के वजन और गृह भ्रमण संबंधी रिपोर्ट को पोषण ट्रैकर ऐप पर अनिवार्य रूप से फीड करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी सीडीपीओ की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। एनीमिया के बारे में जागरूक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने गंभीर कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों की समीक्षा की। उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मामले बढ़े:वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सावधानी बरतने की सलाह
    Next Article
    दूसरे दिन भी नहर में कूदे युवक की तलाश जारी:सीतापुर में पत्नी से विवाद के बाद, प्रेम विवाह के बाद हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment