Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में धोखाधड़ी, जालसाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार:नाबालिगों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश

    21 hours ago

    1

    0

    भदोही में कोतवाली पुलिस ने आपराधिक साजिश, गंभीर धोखाधड़ी, जालसाजी और पहचान छिपाने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर नाबालिग भतीजों की पैतृक अचल संपत्ति का वरासत (उत्तराधिकार) रोकने का आरोप है। आवेदिका के पिता की मृत्यु के बाद, उनके चाचा विजय कुमार ने साजिश रचकर और कूट रचित रचना के आधार पर नाबालिग भतीजों के हिस्से की पैतृक संपत्ति का वरासत नहीं होने दिया। आरोपियों ने आवेदिका के हिस्से की जमीन और आभूषण हड़पने की नियत से धोखाधड़ी की। उन्होंने 97 लाख रुपये की भूमि को मात्र 10 लाख रुपये में अवैध तौर पर बैनामा कर दिया। इस संबंध में कोतवाली भदोही में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 351(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। तीनों अभियुक्तों को पीपरी गांव के सामने बन रहे हाइवे से कुछ दूर पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय कुमार (पुत्र स्व. राजाराम उर्फ रामराज, निवासी मर्यादपट्टी मामदेवपुर, भदोही, हालपता कोटगांव, जौनपुर), अरविंद कुमार (पुत्र स्व. रामानंद, निवासी मर्यादपट्टी, भदोही) और कुंवरजी (पुत्र स्व. रामानंद, निवासी मर्यादपट्टी, भदोही) के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामलक्षण यादव, कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल थे, जो कोतवाली भदोही में तैनात हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादीशुदा महिलाओं के लिए राशनकार्ड यूनिट ट्रांसफर सुविधा शुरू:एटा में मायके से ससुराल के कार्ड में जुड़वा सकेंगी नाम
    Next Article
    लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment