Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, मां का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर रात की है। कस्बे के मिनी सचिवालय के पास दोनों रहते थे। मृतकों की पहचान रेशमा (45) और शादाब (18) के रूप में हुई। रेशमा ने दो निकाह किए थे। दोनों सौहरों की मौत हो चुकी है। मां-बेटे ही घर में रहते थे। बेटा नेत्रहीन होने के चलते कोई काम नहीं करता था, मां ही घरखर्च चला रही थी। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा स्थित मिनी सचिवालय के पास रेशमा अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ रहती थीं। महिला के पहले पति जावेद की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने सिसेंडी के रहने वाले इकबाल से निकाह कर लिया था। कुछ साल पहले इकबाल की मौत हो गई। इसके बाद रेशमा घर के पास ही परचून की दुकान चलाकर नेत्रहीन बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया- रात दस बजे सूचना मिली कि सिसेंडी कस्बे में मां-बेटी की हत्या हो गई है। घटनास्थल पर नेत्रहीन लड़के का शव हौदे के पानी में पड़ा मिला। महिला की लाश कमरे में मिली है। दोनों के गले में कपड़ा बंधा था। आशंका है कि गला कसकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिश्तेदार बोले- दरवाजे पर लातें मारने की आवाज सुनी औरंगाबाद के रहने वाले रिश्तेदार शब्बू ने बताया- शाम 7:30 बजे शादाब से बात हुई थी। हालचाल लेने के बाद रेशमा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बाहर मसाला लेने गई हैं। इसके बाद उसने कहा कि दरवाजे पर कोई लात मार रहा है। मैंने उसे दरवाजा पर जाकर पता करने के लिए बोला। दरवाजा खुलने की आवाज आई। इसके बाद फोन कट गया। दोबारा मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा। लगा किसी कारण से फोन बंद हो गया होगा। रात 9:30 बजे तक शादाब का मोबाइल ऑन नहीं हुआ तो पास के रहने वाले मनीष को घर भेजा। उसने आकर बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर पास में रहने वाली सकीना को भेजा तो घटना की जानकारी हुई। बहन बोली- रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है रेशमा की बहन अफसाना ने बताया- घटना की सूचना मिलने के बाद बहन के घर पहुंची तो देखा शादाब जानवर को खाना देने वाली नांद में पड़ा था। रेशमा कमरे में बंधी पड़ी थी। रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है। रेशमा के तीन बच्चे थे। सोहेल, शबनम और शादाब। सोहेल और शबनम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में शादाब ही बचा था। दोनों पतियों का भी इंतकाल हो चुका है। चार टीमें कर रही हत्याकांड की जांच ADCP आरपी वसंथ कुमार ने बताया- हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के गले पर कसने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में पिता को ₹500 मांगने पर मार डाला : 2 दिन पहले खुद खरीदा था 15 हजार का मोबाइल, रोज होता था झगड़ा लखनऊ में नाबालिग बेटे ने अपने पिता को केवल इसलिए मार डाला कि उन्होंने ₹500 मांग लिए थे। खुद के लिए 2 दिन पहले ही 15 हजार रुपए का नया मोबाइल फोन खरीदा था। पिता ने तंज कसा कि अपने लिए तो मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, मेरे लिए 500 नहीं हैं। इसी पर बेटे ने गुस्से में आकर उनके सिर पर लाठी मार दी जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में धोखाधड़ी, जालसाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार:नाबालिगों की पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश
    Next Article
    सीमा पर मिला संदिग्ध युवक डेढ़ महीने से था लापता:SSB ने पुलिस को सौंपा, श्रावस्ती पुलिस ने परिवार से किया संपर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment