Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही से उमरा के लिए जायरीनों का जत्था रवाना:परिजनों और दोस्तों ने नम आंखों से दी विदाई

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही नगर से शनिवार को माह-ए-रमजान में जायरीनों का एक जत्था मुकद्दस सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान परिजनों और दोस्तों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और गले मिलकर विदाई दी। सुबह से ही जायरीनों के घरों पर रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों का जुटना शुरू हो गया था। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और गले मिलकर उमरा के लिए मुबारकबाद दी। इस दौरान परिजनों ने जायरीनों से अपने और परिवार के लिए दुआ करने का अनुरोध भी किया। दोपहर के समय नम आंखों से उन्हें विदा किया गया और उनके सफर को आसान बनाने के लिए दुआएं मांगी गईं। विदाई के समय 'सुनहरी जाली मुबारक हो' जैसे नारे भी लगाए गए। उमरा के लिए रवाना होने वालों में डॉ. शफात इमाम सिद्दीकी, वसीम अख्तर सिद्दीकी, सना सिद्दीकी, राशिद अख्तर सिद्दीकी, मो. इब्राहिम, मो. राफे, मो. मुस्तफा, अब्दुल वाहिद, गुलाम मुस्तफा और मुसाब सिद्दीकी प्रमुख थे। जायरीन वहां उमरा के सभी अरकान पूरे करेंगे और 14 दिनों में स्वदेश लौट आएंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ सिद्दीकी, गुलाम हुसैन संजरी, हाजी इस्तियाक सिद्दीकी, सैयद नियाज अहमद, हाजी एहतेशाम सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, रेहान हाशमी, अमजद खां, चांद खां, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, हैदर संतरी, अल्फी सिद्दीकी, आदिल सिद्दीकी, नदीम सिद्दीकी, गुफरान खां, फहीम अख्तर, शबी इमाम सिद्दीकी, इरफान अंसारी, रिजवान खां, साजिद अंसारी, अकील अंसारी, आसिफ खां, तनवीर सिद्दीकी, मो. आसिफ खां जेम और शंभू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में डीएम ने गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया:सड़क निर्माण न होने पर जताई नाराजगी, पेयजल; चारा की व्यवस्था को परखा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में रोजगार मेला आयोजित:12 हजार से अधिक नौकरियां, 65 कंपनियों ने लिया भाग, 3 हजार अभ्यर्थी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment