Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीएम ने गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया:सड़क निर्माण न होने पर जताई नाराजगी, पेयजल; चारा की व्यवस्था को परखा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में गौवंश संरक्षण की व्यवस्थाओ को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजागणपति आर ने शनिवार दोपहर सिधौली स्थित निर्माणाधीन वृहद गौसंरक्षण केंद्र, सराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौवंश के लिए पेयजल, भूसा एवं हरे चारे के भंडारण की व्यवस्थाओं को देखा और उन्हें और अधिक व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण केंद्रों में पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला के निकट सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी जताई और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान टीन शेड निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंश के लिए बनाए जा रहे सभी शेड एवं अन्य निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य पूरे होने के बाद 15 दिनों के भीतर गौसंरक्षण केंद्र को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को विधिवत हैंडओवर किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की लागत की जानकारी भी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी धन का उपयोग पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एमपी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि गौसंरक्षण केंद्र जनपद की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे समय पर पूरा कर संचालित करना प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में इकलौते बेटे का पेड़ से लटका मिला शव:ग्रामीणों ने परिजनों को बुलाया, एक साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    भदोही से उमरा के लिए जायरीनों का जत्था रवाना:परिजनों और दोस्तों ने नम आंखों से दी विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment